सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

by

ऊना : 16 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गांववासियों को समस्यों के समुचित समाधान आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि विकास योजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाने के लिए विशेष अभियान आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के तहत 75 दिनों तक निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई सहित अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और निशुल्क बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना महामारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।
इस अवसर पर खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान बीनेवाल सुखराज कौर, उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, अमरीक सिंह ढिल्लों, चनण सिंह, धर्म सिंह, बलबीर सिंह, दीदार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंचित वर्गों का सामाजिक उत्थान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सुक्खू

‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के विस्तार से अब विधवा महिलाओं की बेटियों की उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार एएम नाथ। शिमला : राज्य में शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा ऊना आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की ली सलामी

ऊना, 15 अगस्त. भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऊना देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

एएम नाथ। नूरपुर,26 सिंतबर। बाल विकास परियोजना नूरपुर के तत्वावधान में विभिन्न योजनाओं के कार्यन्वयन हेतु खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आज वीरवार को एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!