सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस योजना के तहत घर बनाने के लिए 1.85 लाख रुपए प्रति परिवार की आर्थिक सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त सतपाल सत्ती ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को भी 9.60 लाख रुपए की राहत राशि के चैक प्रदान किए।
इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक देश के सभी परिवारों को घर देने का लक्ष्य तय किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में 700 लाभार्थियों का चयन किया गया है तथा पिछले चार वर्षों में 400 परिवारों को घर बनाकर दिए गए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से ऊना को सबसे ज्यादा मकान मिले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भी इस योजना के तहत पूरे ऊना जिला में 360 घर बनाए गए हैं, जिस पर 5.50 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।
छठे राज्य वित्तायोग ने कहा कि जिला ऊना में प्रत्येक परिवार को अपना घर दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन को उन्होंने प्रत्येक विस क्षेत्र में कम से कम दो जगहों पर ऐसी भूमि चिन्हित करने को कहा है, जहां पर भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए जगह दी जा सके। कॉलोनी बनाने के लिए चिन्हित भूमि पर प्रदेश सरकार सड़क, बिजली व पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने किसी के पास घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध न हो, तो उसे भूमि भी दी जा सकती है।
चिकित्सक दिवस पर दी बधाई
सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक दिवस की बधाई भी दी और कहा कि कोरोना संकट में अगर हम नियम मानें तो डॉक्टरों के लिए यह सबसे बड़ा उपहार होगा। वैश्विक महामारी के दौर में डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा में लगे हैं। अभी हमने कोरोना की दो लहरें देखीं तथा विशेषज्ञ तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में अगर सभी सावधानियां बरतें तो तीसरी लहर से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस, होमगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक-राजनीतिक संगठनों व शिक्षकों ने दूसरी लहर के दौरान बेहतर काम किया, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, नगर परिषद ऊना अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, पार्षद ममता कश्यप, उर्मिला चौधरी, इंदु बाला, विनोद पुरी, खामोश जैतिक, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, जेई राजेंद्र सैणी, आशुतोष शर्मा, मनीष कुमार, सुशील कुमार, विजय कुमार, अमन कुमार, सुखविंदर सांगरा तथा कैप्टन चरणदास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ में कजरारी आंखों वाली माला बेचने वाली लड़की की चमकी किस्मत : फिल्म के लिए मिली इतनी फीस

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और कजरारी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोग उनकी मुस्कान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा (डलहौज़ी) : युवा हॉस्टल डलहौज़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग बैली ब्रिज और गिरी पेयजल योजना का उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया किया निरीक्षण : आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल पर यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

शिमला 11 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग बैली ब्रिज का निरीक्षण किया और डंगे के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन मंच मुबारिकरपुर में सोमभद्रा उत्पादों का स्टॉल

ऊना। ज़िला ऊना के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के अंतर्गत बेहतर पैकिंग और लेबलिंग की सुविधा दी गई है । आज जन मंच...
Translate »
error: Content is protected !!