ठियोग बैली ब्रिज और गिरी पेयजल योजना का उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया किया निरीक्षण : आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल पर यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

by

शिमला 11 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग बैली ब्रिज का निरीक्षण किया और डंगे के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बरसात के मौसम के मद्देनजर बैली ब्रिज की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को इन पुलों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए ताकि सेब सीजन के दौरान जिला के बागवानों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
इस दौरान उपायुक्त ने शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारीयों के साथ गिरी पेयजल योजना का भी जायजा लिया और शिमला को सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी सुरेंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सियासी संकट के बीच तीनों निर्दलीय विधायकों ने सौंपा इस्‍तीफा : अब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे

राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक  उथल-पुथल के बीच, तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का छतरी में तीखा प्रहार कहा, राज्य को विकास की अनदेखी कर ‘व्यवस्था पतन’ की ओर ले गई कांग्रेस सरकार सरकार का ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को उपकृत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता से लाहडू सड़क पर व्यय होगी 58 करोड़ रुपए की धनराशि, विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानिया

तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत चंबा (चुवाड़ी), 28 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने की, कांगड़ा, चंबा और ऊना के विकास कार्यों की समीक्षा : सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से करें लागू : प्रबोध सक्सेना

पालमपुर, 3 जुलाई :- मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने उपायुक्तों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप में संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ...
Translate »
error: Content is protected !!