सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे : विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को

by

ऊना, 12 सितम्बर – मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा फील्ड अप्रिंटिस और ऑप्रेशनल कार्य के लिए एन्टरप्रीन्यूर डिवेल्पमेंट ऑफिसर के 5 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि फ्रेशर अभ्यर्थी को 12 हज़ार 500 तथा अनुभवी अभ्यर्थी को 22 हज़ार 850 रूपये मासिक वेतन देय होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जांची नव निर्मित लोथल पुल व नई सड़क की गुणवत्ता 

एएम नाथ। चम्बा :  पांगी-भरमोर के विधायक डॉ. जनक राज ने शुक्रवार को नव निर्मित लोथल पुल और पुल के आस पास 100 मीटर बनाई गई नई सड़क की गुणवत्ता की जाँच कर अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में बडे़ धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एएम नाथ।  भोरंज 26 जनवरी। 77 वें गणतंत्र दिवस का उपमंडल स्तरीय समारोह आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मैदान में बडे़ धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्रकैद पिता को : शव नाले में फेंक दिया था एक साल की बेटी की हत्या कर

कुल्लू : एक साल की बेटी की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंकने वाले पिता को कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ।  उक्त फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!