गर्मियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को विभाग सक्रिय : मैदानी स्तर पर बढ़ाई निगरानी

by
एएम नाथ।  ऊना, 1 मई. ऊना जिले में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज होने लगा है। इसे देखते हुए आमजन को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। जल शक्ति विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात एई, जेई, वर्क इंस्पेक्टर तथा फिटर अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आमजन को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*निर्माण कार्यों और टुल्लू पंप पर रहेगी नजर*
श्री धीमान ने निर्माण कार्यों में पेयजल आपूर्ति के पानी के अनावश्यक उपयोग तथा जलापूर्ति लाइनों पर अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल कनेक्शन काटकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय टीमें समय-समय पर निरीक्षण कर पेयजल के दुरुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी की रोकथाम सुनिश्चित करेंगी।
*पेयजल गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल*
अधीक्षण अभियंता ने पेयजल की गुणवत्ता से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जल स्रोतों की नियमित सफाई, रखरखाव एवं शुद्धिकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
*फील्ड स्तर पर समीक्षा और समन्वय बढ़ाने के निर्देश*
गर्मी के बढ़ते प्रभाव एवं संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्रवार समीक्षा बैठकें आयोजित कर पेयजल व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिशासी अभियंता अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में फील्ड स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करेंगे, ताकि किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
श्री धीमान ने आमजन से पेयजल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विभाग स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागचला मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिले के सुंदरनगर-मंडी मार्ग पर नागचला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं काॅलेज के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य बीज फार्म दयोली (घाघस) का शैक्षणिक भ्रमण

कार्प मत्स्य पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की हासिल की विस्तृत जानकारी एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अप्रैल: व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एम.एस.सी. प्राणी विज्ञान (चतुर्थ...
हिमाचल प्रदेश

साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

Turning turning stone online casino ” Subjective questions are those which are based on the subjective opinion of “What does the graph above represent?” – “There is no correct answer as this is opinion...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन : यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा

ऊना : पुलिस सदर थाना ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक का आयोजन किया गया| इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!