सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के कार्यायल कक्ष में आयोजित की गई सर्वदलीय बैठक

by
तपोवन (एएम नाथ ) : आज अपराह्न 3:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष तथा निर्दलीय विधायकों से शीतकालीन सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव श्री मोहन लाल ब्राक्टा, माननीय सदस्य श्री सुखराम चौधरी तथा निर्दलीय विधायक श्री होशियार सिंह उपस्थित थे।
बैठक के दौरान श्री कुलदीप सिंह पठानियां ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा की अपनी एक गरिमा है तथा इसका गौरवमयी इतिहास रहा है अत: इसके अनुरूप सभी माननीय सदस्य नियमों की परिधि में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं तथा उस पर सार्थक चर्चा करें ओर सरकार से उसका उत्तर पाएं। उन्होने सता पक्ष से अनुरोध किया कि वे माननीय सदस्यों को उनकी सूचनाओं का तथ्यों सहित शीघ्र जवाब दें। श्री पठानियां ने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहेगा कि वे सभी को अपनी-अपनी बात रखने का मौका देंगे ताकि सदन का समय सार्थक तथा व्यवहारिक चर्चा में व्यतीत हो। श्री पठानियां ने इस अवसर पर कल सदन में लाए जाने वाले विषयों पर जानकारी भी दी ओर यह आश्वस्त किया कि वे जनहित में उठाए जाने वाले विषयों पर सभी को चर्चा का मौका देने का प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के तहत जल शक्ति मंडल हरोली में चल रहे 25.59 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति ने लिया जायजा, 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। राज्य आपदा शमन कोष (एसडीआरएफ) के तहत जल शक्ति मंडल हरोली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में सस्ता हो सकता है मोटापे का इलाज… दवाइयों की लिस्ट की जारी : WHO का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : विश्व में मोटापा अब एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसे नियंत्रित करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का विरोध कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा : भगवान राम का विरोध भी करते हैं और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी – जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!