सनातन धर्म के अपमान को रोकने के लिए होशियारपुर में निकाला गया भगवा मार्च : – संजीव घनौली

by

शिवसैनिकों ने शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर : होशियारपुर शहर में शिव सेना पंजाब उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष संचित सेठी की उपस्थिति में
विशाल भगवा मार्च निकाला गया। इससे पहले शिवसैनिकों ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने संबोधित करते हुए कहा कि इस भगवा यात्रा का मुख्य कारण हिंदू समाज को एक मंच पर इकट्ठा करना है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हिंदू मंदिर मेंबढ़ रही बेअदबी की घटनाओं से हिन्दू समाज में गुस्सा है। उन्हींनों कहा कि पहले भी लुधियाना में महाआरती रोकने और मंदिर को अपवित्र करने की कोशिश और फिर पटियाला में मां काली के मंदिर को अपवित्र करने की कोशिश की और कभी-कभी कुछ पंजाबी गायकों द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के नामों का अपमान किया जाता है। साथ ही पंजाब में पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन हिंदू समाज को दबाने की कोशिश करती है। इस दौरान मिक्की पंडित ने कहा कि पिछले दिनों लुधियाना का एक 17-18 वर्षीय शिवसैनिक जो सनातन धर्म का कार्य करता है। जब शिवसैनिकों ने कुछ पंजाबी गायकों द्वारा शनिदेव के अपमान का विरोध किया और सीपी लुधियाना से शिकायत की तो सीपी लुधियाना ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया। जिससे पता चला कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन ने पंजाब में हिंदू समुदाय की आवाज को दबाना शुरू कर दिया है। मिकी पंडित ने कहा कि पंजाब में हिंदू समुदाय के साथ किसी तरह की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी और अब हिन्दू एक मंच पर एकत्रित हो जायेंगे । उन्हीनों ने कहा कि संजीव घनौली ने डीआइजी पंजाब के नाम पत्र भेजकर प्रशासन को हिंदू समाज और हिंदू नेताओं के साथ धक्का करने से रोकने और उन्हें भी सम्मान की मांग की है उन्हीनों ने कहा कि आज का भगवा मार्च होशियारपार की धरती पर हुया और आने वाले समय में हिंदू समाज होशियापुर में एक बड़ा हिंदू सम्मेलन आयोजित करेगा।

इस दौरान पंजाब उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर , मुक्तसर से राजेश गर्ग, दोआबा चेयरमैन शिवम वैद, जिला चेयरमैन विकास जसरा, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमार लाटी आगामी पंजाब आशीष अहीर दोआबा अध्यक्ष राहुल खन्ना, पंजाब उपाध्यक्ष हरीश भल्ला, जिला अध्यक्ष शिंदा लेडीज विंग जिला अध्यक्ष मैडम कमलजीत भांगड़, सिटी लेडीज अध्यक्ष पुष्पा भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, सन्नी पंडित, वीर शर्मा, विजय अरोड़ा, हरजीत सिंह, सुधांशु मल्होत्रा, शुभम मल्होत्रा, गौरव टांडा, गुरविंदर गिंदा पारोज, गगन पारोज, जोबन सहित सैकड़ों शिव सैनिक व हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू पहुंच गए उनके दफ्तर : बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस, हाथापाई और धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ :  सीएम भगवंत मान से डिबेट करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू उनके दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान बिट्‌टू की सिक्योरिटी में मौजूद जवानों और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 2 महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो महिलाओं सहित तीन को 416 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच एकजुटता की कवायद, राहुल गांधी को बस यात्रा का न्योता; चन्नी गुट की मांग पर फिलहाल ब्रेक

चंडीगढ़ :  खींचतान के बीच पार्टी ने संगठन में एकजुटता का संदेश देने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खेमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
Translate »
error: Content is protected !!