सफलता की कहानी : मौसंबी की बहार, एचपी शिवा परियोजना से बकारटी में भी आई, गांव बकारटी के 24 किसानों की भूमि पर लगाए गए हैं 2300 पौधे

by

शुरुआती दौर में ही उत्तम क्वालिटी के फल दे रहे हैं ये पौधे
हमीरपुर 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंे फलों और अन्य नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों-बागवानों की आय में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई एचपीशिवा परियोजना इन निचले क्षेत्रों में बागवानी की नई कहानी लिख रही है। बहुत कम अवधि में ही इस परियोजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगे हैं। परियोजना के प्रारंभिक दौर में विकसित किए गए बागीचों में फल लगने से बागवानों को एक नई उम्मीद नजर आने लगी है। जिला हमीरपुर के गांव बकारटी में भी इसी परियोजना के तहत विकसित बागीचे में आजकल मौसंबी की बहार दिख रही है।
कई पीढ़ियों से केवल गेहूं और मक्की की खेती करने वाले बकारटी के किसानों ने अब अपनी आय बढ़ाने के लिए एचपीशिवा परियोजना की मदद से बागवानी की राह भी पकड़ ली है। परियोजना के तहत गांव के 24 किसानों की लगभग 2 हैक्टेयर भूमि पर मौसंबी के करीब 2300 पौधे लगाए गए हैं। इस सीजन में इन छोटे पौधों में बहुत ही अच्छी क्वालिटी के फल लगने शुरू हो गए हैं।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि बकारटी गांव के बागीचे में शुरुआती दौर में ही काफी अच्छी मात्रा में फल लगे हैं। उनका कहना है कि मौसंबी के एक पौधे में शुरुआती दौर में 8-10 किलोग्राम फल लगते हैं, लेकिन पूरी तरह विकसित होने पर एक पेड़ से ही लगभग 50 किलोग्राम उपज प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि गांव बकारटी में परियोजना के तहत 2 हैक्टेयर भूमि पर 2 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी प्लॉट्स विकसित किए गए हैं। इनमें उत्साहजनक परिणाम आने के बाद अब पूरे बकारटी गांव में पौधारोपण किया जाएगा और इन बागीचों में बाड़बंदी और सिंचाई सुविधा इत्यादि का प्रबंध भी एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से ही किया जा रहा है। डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि इस परियोजना में बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था के लिए सभी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकारटी गांव के बागीचे के सैंपल फलों के विपणन के लिए भी विभाग विशेष व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए बड़ी कंपनियों और बागवानों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में बागवानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिल सके।
उधर, गांव की प्रगतिशील किसान संतोष कुमारी ने बताया कि एचपीशिवा परियोजना उनके लिए एक नई बहार लेकर आई है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार केवल गेहूं और मक्की की खेती ही कर रहा था, जिससे बहुत कम आय होती थी। लेकिन, एचपीशिवा परियोजना की मदद से उन्होंने मौसंबी का बागीचा तैयार किया और उनके पौधों में फल लगने शुरू हो गए हैं। संतोष कुमारी ने बताया कि मौसंबी के पौधों के आस-पास की खाली जमीन से वह प्याज, लहसुन, अदरक और हल्दी इत्यादि की खेती भी कर रहे हैं और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
मौसंबी के छोटे-छोटे पौधों में फलों को देखकर गदगद गांव बकारटी के एक और प्रगतिशील किसान रमेश कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार की एचपीशिवा परियोजना के कारण ही यह संभव हो पाया है। रमेश कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में ही अच्छी क्वालिटी के फल लगने से क्षेत्र के अन्य गांवों के कई किसान भी अब पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार : जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास तथा स्वां नदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

ऊना, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 77 पंचायतों के 469 वार्डों में होगा मतदानः डीसी अंतिम चरण में 1.09 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ऊना (20 जनवरी)- पंचायत चुनाव के अंति चरण में 77 ग्राम पंचायतों के 469 वार्डों में मतदान होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!