सफाई कर्मचारी यूनियन और कोऑर्डिनेशन कमेटी ने साझा संघर्ष का किया ऐलान

by

कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब संयुक्त आंदोलन करेंगे यूनियन संगठन

आउटसोर्स व डेलीवेज कर्मचारियों के अधिकारों पर बनी संयुक्त रणनीति

चंडीगढ़, (पुनीत महाजन)।  एमओएच सफाई कर्मचारी यूनियन तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ की एक संयुक्त बैठक सेक्टर-17 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन प्रधान मोनू बोहत ने की। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में दोनों संगठन कर्मचारियों की मांगों और अधिकारों को लेकर साझा संघर्ष करेंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। नेताओं ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर अब संयुक्त रूप से आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने तथा उन पर पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों में नियमित भर्ती शुरू करने और नियमित भर्ती में आउटसोर्स तथा डेलीवेज कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई। कर्मचारियों ने 13 मार्च 2015 की नीति में संशोधन कर लंबे समय से कार्यरत डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने की मांग दोहराई।
इसके साथ ही डीसी रेट्स में मौजूद त्रुटियों को दूर करने, खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टों को जल्द भरने तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष निर्धारित करने की मांग भी बैठक में उठाई गई। नेताओं ने पब्लिक हेल्थ एवं फायर विभाग से निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने तथा मलेरिया विभाग से हटाए गए यूनियन प्रधान को बहाल करने की भी मांग की।
बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार सहित जंगी बैनीवाल, राजिंदर कुमार, सुखराम चौहान, हरजीत सिंह, दीप चंद, निर्मल सिंह, सुभाष, विश्वनाथन, अमित कुमार, दलजीत सिंह, प्रेमपाल, दीपक धीमान, नरेश कुमार और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता : प्रतियोगिता में देश भर की 28 टीमें भाग ले रही 

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। बीबीएन,18 जनवरी (तारा) :   स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गारंटियों पर घिरी सुक्खू सरकार : जयराम बोले- 28 लाख महिलाओं का वादा साढ़े तीन लाख तक सिमटा

बोले- 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा अब साढ़े तीन लाख तक सीमित, 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी भी अधूरी; शीतकालीन सत्र में भ्रष्टाचार, नशे और बदहाल सड़कों पर सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत एवं पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा, बोले– प्रत्येक प्रभावित परिवार के सुरक्षित पुनर्वास तक सरकार उनके साथ खड़ी है* एएम नाथ। शाहपुर, 23 नवंबर।    शाहपुर विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!