सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवान ससपेंड : वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से हिमाचल के 4 पुलिस जवानों ने खरीदी शराब की पेटी और अपनी गाड़ी में राखी

by

एएम नाथ। चंडीगढ़/ सोलन :  हिमाचल के सोलन जिले के 4 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जवानों  ने वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब की पेटी खरीदी और अपनी गाड़ी में डाली थी। यह जवान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को एस्कॉर्ट करने के लिए चंडीगढ़ गए थे। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इन जवानों के सस्पेंशन की पुष्टि की है।  वर्दीधारी पुलिस जवानों का ठेके पर शराब खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इसकी जांच करवाई। जांच में वीडियो सही पाया गया। इसके बाद एसपी गौरव सिंह ने सब इंस्पेक्टर समेत चारों जवानों के खिलाफ कार्रवाई कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

सूत्रों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो में चंडीगढ़ गए 2 जवान कोलर बटालियन में तैनात हैं। जबकि, 2 कर्मी सोलन पुलिस के हैं।   पुलिस वालों को करीब पौने 2 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इसमें दिख रहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की वर्दी में गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी शराब की पेटी रखवा रहे हैं। चंडीगढ़ में शराब ठेके का एक कर्मी कंधे पर पेटी उठाकर लाता है और पुलिसकर्मियों के निर्देश पर गाड़ी में रखता है। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी गाड़ी के पास और एक ठेके पर था। उस समय ठेके के सामने मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो शूट किया है। इसमें उस ठेके को भी दिखाया गया है, जिसमें से पुलिसकर्मियों ने शराब खरीदी है। इसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार होकर निकल जाते हैं।

 बीते शुक्रवार को  सस्पेंड किए गए जवान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एस्कॉर्ट करने चंडीगढ़ गए थे। मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला से हेलिकॉप्टर में दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलिकॉप्टर शिमला से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह सड़क मार्ग से चंडीगढ़ तक गए। उन्हें एस्कॉर्ट करने के लिए सोलन से 4 जवान काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हो गए और जवान सोलन की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के ठेके से शराब खरीदी।  एसपी गौरव सिंह ने इस मामले में जानकारी दी है कि सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवानों को प्रारंभिक जांच के बाद सस्पेंड किया गया है। में  उन्होंने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही चारों जवानों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में सुक्खू सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : केवल सिंह पठानिया*

*जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ* *15 लाख से संवरेगा कलयाड़ा खेल मैदान* एएम नाथ।  शाहपुर, 1 अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलयाड़ा में लड़कों की जिला...
article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

3 परीक्षाओं से गुजरेंगे हरियाणा में कांग्रेस की टिकट लेने के लिए प्रत्याशी : जानिए सर्वे में इतनी सीटें मिलने की संभावना

चंडीगढ़ | चुनाव आयोग ने हरियाणा में 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. लोकसभा चुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज कर उत्साहित नजर आ रही कांग्रेस पार्टी अब...
Translate »
error: Content is protected !!