सभी देशवासी आगे बढ़कर गौ माता – नंदी महाराज की सेवा करें : डीआईजी राकेश कुमार कौशल

by

अमृतसर /दलजीत अजनोहा
गौ माता – नंदी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से आज गौसवेकों की एक विशेष मुलाकात सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर की अध्यक्षता में प्रबल गौसेवक डीआईजी क्राइम श्री राकेश कुमार कौशल जी आईपीएस से हुई । जिसमें संस्था के लीगल सेल के एडवोकेट गौसेवकों को उनके नियुक्ति पत्र संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक श्री हरि देव शर्मा जी के मार्गदर्शन में दिलवाएं गए। इस अवसर पर जहां डीआईजी श्री राकेश कुमार कौशल जी ने संस्था की और से गौ माता – नंदी महाराज जी की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की वही सभी देशवासियों को आह्वान किया कि वह आगे बढ़कर गौ माता – नंदी महाराज की सेवा के लिए पूरी शक्ति , समर्पण , भक्ति के साथ अपना दायित्व निभाएं तथा गौ माता – नंदी महाराज की सेवा करते हुए बेहद सरलता और सहजता के साथ भगवान श्री कृष्ण जी – भगवान भोलेनाथ जी की निकटता प्राप्त करें । राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर ने कहा कि हमारे गौ माता में 33 कोटि अर्थात 33 प्रकार के देवी देवता विराजमान है, भगवान श्री कृष्ण जी ने मानव जन्म लेकर सालों साल नंगे पांव गौमाता – नंदी महाराज की सेवा की और नंदी महाराज भगवान भोले नाथ जी की सवारी हैं जो भी गौभक्त गौमाता – नंदी महाराज की पूरे मनोयोग से सेवा करते हैं , सेवा कर रहे लोगों में का सहयोग करते हैं और गौ माता नंदी महाराज में श्रद्धा भाव रखते हैं गौ माता नंदी महाराज की आपार कृपा से उनको अक्षय गुना मनोवांछित फल की और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।

इस अवसर पर पूर्व कुलपति व सनातन धर्म सुरक्षा परिषद की राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर विनय कपूर मेहरा , श्री हरि देव शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक , एडवोकेट शिखा खरबंदा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विभाग, एडवोकेट संजय भार्गव , जिला महामंत्री अधिवक्ता विभाग , एडवोकेट महेंद्र कुमार , सचिव , डॉक्टर गायत्री शूर जिला अध्यक्ष चिकित्सा विभाग , एडवोकेट गणीश शर्मा , एडवोकेट पलक शर्मा , एडवोकेट नितिन शर्मा , डाक्टर सीमा शर्मा, मीरा शर्मा, विश्व भारती , विशाल शर्मा , सतीश शर्मा , दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने गौ माता के नंदी महाराज जी के जयकारों के साथ देशवासियों के मंगल की कामना की तथा संकल्प लिया की वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर जी की अध्यक्षता में तन-मन-धन पूर्ण समर्पण , श्रद्धा व भरपूर सहयोग के साथ गौ माता – नंदी महाराज जी की सेवा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चम्बा की सुप्रीत कौर एमबीबीएस परीक्षा में विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं

गत दो वर्षों में पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे : डॉ. पंकज गुप्ता एएम नाथ। चम्बा :  गत दो वर्षों में पंडित जवाहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस ने रोका : सत्तापक्ष के नेताओं के शह देने का यह परिणाम : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकाण्ड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को चंबा पुलिस ने सलूणी बॉर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास...
article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
Translate »
error: Content is protected !!