सभी ने ली शपथ, मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को बनाएंगे मजबूत : लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों को निभानी होगी अहम ज़िम्मेदारी

by
होशियारपुर, 15 अप्रैल:    जिला निर्वाचन अधिकारी- कम – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले के समूह विधान सभा क्षेत्रों में लगातार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत वोटों संबंधी जागरुकता फैलाई जा रही है। इसका उद्देश्य वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत से पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है व वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ाना है। इसी कड़ी के अंतर्गत जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली ने जिला मीडिया एंड कम्युनिकेशन  के सदस्यों रजनीश गुलियानी एवं नीरज धीमान को साथ लेकर सोनालिका उद्योग समूह के कर्मचारियों को वोट डालने के महत्व की जानकारी दी। प्रीत कोहली ने इस दौरान सोनालिका उद्योग समूह के मुख्य द्वार के समीप खड़े होकर डफली बजाकर वहां पर काम खत्म कर शिफ्ट से जाने वाले कर्मचारियों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया। संबोधित करते हुए प्रीत कोहली ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की व मतदान के दायित्व को निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का प्रण भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वोट देश के विकास का आधार है और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत का विशेष महत्व है। ऐसे में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। प्रीत कोहली ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी कार्यों को छोड़कर मतदान  करना जरूरी है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी जरुरी है। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि वे बिना किसी भय, दबाव व प्रलोभन के मतदान करेंगे। इस मौके एस.के पोमरा, विजय कुमार, सुरजीत, अशोक पाठक, आशीष, राजेश के अलावा अन्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोहरे के कारण हुआ फिरोजपुर में हादसा, 1 महिला की मौत, कई लोग घायल

फिरोजपुर   : फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर काेहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कोहरे के कारण ओवरटेक कर रही एक ऑल्टो कार पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। इस...
पंजाब

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में प्रिसीपल सहित तीन और पाजिटिव, तीन अध्यापक पहले पाजिटिव आए थे

चार सौ से ज्यादा अव तक सैंपल लिए जा चुके गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में तीन कोरोना अध्यापकों के पाजिटिव आने के बाद सेहत विभाग दुारा की जा रही कोरोना की संैपलिग...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी से मिले चन्नी, रंधावा और बाजवा, पंजाब कांग्रेस के हालात पर खुलकर हुई चर्चा

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी,...
Translate »
error: Content is protected !!