सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

by

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ जिला के सभी पात्र बच्चों एवं युवाओं तक पहुंचना चाहिए। इससे कोई भी पात्र बच्चा एवं युवा छूटना नहीं चाहिए। बुधवार को यहां हमीर भवन में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता खो चुके बच्चों एवं 27 वर्ष तक के युवाओं का सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरंभ की है तथा उन्हें चिल्ड्रन्स ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया गया है। इस योजना में पात्र बच्चों एवं युवाओं के रहन-सहन, पालन-पोषण, शिक्षण-प्रशिक्षण, विवाह और मकान निर्माण सहित जीवन के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। एडीसी ने बताया कि जिला हमीरपुर में व्यापक सर्वे के बाद इस योजना के अंतर्गत 252 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें 18 वर्ष तक की आयु के 105 बच्चे और 18 से 27 वर्ष तक के 147 युवा शामिल हैं। इनमें से 12 बच्चों को बाल आश्रम सुजानपुर में रखा गया है, जबकि अन्य बच्चे अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।
बाल आश्रम सुजानपुर में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मनेश यादव ने कहा कि इस वित वर्ष के दौरान इन सुविधाओं पर लगभग 29.72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ ई-लाईब्रेरी की सुविधा प्रदान करने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके तहत 10 कंप्यूटर एवं वाई-फाई उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। आश्रम के 6 बच्चों को सुजानपुर के बेहतर सुविधाओं से युक्त निजी स्कूलों में दाखिल करवाया गया है। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा बच्चों के साथ संवाद करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि जिला में सुख आश्रय योजना के सभी लाभार्थी बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्हें उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अधिकारियों को इन बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए। एडीसी ने कहा कि सुख आश्रय योजना में इन बच्चों की उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। यही नहीं, इन बच्चों को मकान निर्माण और विवाह के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था की गई है। बेघर बच्चों को सरकार जमीन भी दे रही है।
एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि सभी पात्र बच्चों तक इनका लाभ पहुंच सके। बैठक में योजना से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार और जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने योजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफ़रोज़ का ट्रांसफर? पुलिस मुख्यालय में मिली तैनाती – हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की एसपी आईपीएस अधिकारी इल्मा अफ़रोज़ को सरकार ने शिमला पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी है. हालांकि, अब एसपी बद्दी की शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में 2 पर्यटकों की मौत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक होगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा: शिल्पी बेक्टा*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर: एडीएम शिल्पी बेक्टा ने आज बुधवार को धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ से फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!