समरहिल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात

by

शिमला 20 अगस्त – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज यहां समरहिल के शिव बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ. शांडिल ने इस हादसे में जान गंवाने वाले अमित ठाकुर के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद था जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गँवाई और कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि बारिश का दौर अभी थमा नहीं है इसलिए अभी सजग रहने की आवश्यकता है।
इसके पश्चात उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले संजू ठाकुर के घर जाकर उनके पिता मोहन ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें भी सांत्वना दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस हादसे में लापता नीरज ठाकुर के परिजनों से भी मुलाक़ात की और उन्हें हौंसला दिया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घडी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 17 शव घटनास्थल पर मलबे से मिले हैं और बाकियों को ढूंढ़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र का भी दौरा किया और जिला प्रशासन को घटनास्थल की रेकी करने के निर्देश दिए ताकि आगामी दिनों में यहाँ किसी भी प्रकार के संभावित खतरे से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा कर संभावित खतरे वाले पेड़ों का आंकलन कर उन्हें जल्द काटने के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया 25 लाख रुपए से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के तहत ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल में जिम का किया सत्ती ने शुभारंभ

ऊना : 16 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में डेढ़ लाख रुपये से स्थापित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सबोधन मंे...
Translate »
error: Content is protected !!