समर्थकों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जयराम ठाकुर ने मनाया लोहड़ी का पर्व

by
ए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान उनके अधिकारिक आवास ग्रांट लॉज 12 पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और पार्टी के नेताओं का जमावड़ा रहा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। जयराम ठाकुर ने सभी।प्रदेश वासियों को लोहड़ी के साथ मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता क्यों पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सजीव कटवाल ,शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडी जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व महापौर कुसुम सदरेट, सत्या कौंडल, गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष शिवानी और राजीव पंडित समेत शिमला के पार्षद, भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

एएम नाथ। शिमला : भियुंखरी स्थित तारपीन की फैक्टरी में पिछले साल मई माह में भी आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के साथ बने वेस्ट टैंक में आग लग गई थी। इसमें कंपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार : विद्यार्थियों में अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी : नीरज नैय्यर

लोगों की सुनी समस्याएं, किया निपटारा एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

एएम नाथ।  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के...
Translate »
error: Content is protected !!