समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं नौजवान: ब्रम शंकर जिम्पा

by

विधायक जिम्पा ने युवाओं को किया प्रेरित- कहा, जनसेवा, ईमानदारी और सच्चाई से ही बनती है पहचान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज स्थानीय यूथ क्लबों के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए जनसेवा, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, उनमें नेतृत्व की खूबियां विकसित करना और उन्हें समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

जिम्पा ने कहा कि नौजवान किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके जोश, प्रतिबद्धता और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही देश का भविष्य उज्ज्वल बनता है। हमारी सरकार युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि एक आम व्यक्ति भी सच्चाई, ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर चलकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकता है। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो खुद को सिर्फ नौकरी के सीमित दायरे में न रखें, बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भी अपनी ऊर्जा का उपयोग करें।

बैठक के दौरान विधायक ने यह भी बताया कि यूथ क्लबों को सरकार की ओर से विभिन्न स्कीमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें खेल, स्किल डेवेलपमेंट, जागरूकता अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संसाधन और अवसर मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूथ क्लबों की हर आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे अपने क्षेत्रों में सशक्त सामाजिक इकाइयों के रूप में कार्य कर सकें।

इस अवसर पर कई यूथ क्लब प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। बैठक एक प्रेरणादायक संवाद का माध्यम बनी, जहां युवाओं ने विधायक से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया।

विधायक जिम्पा ने अंत में कहा कि युवा अगर ठान लें तो हर असंभव को संभव कर सकते हैं। उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता होती है, जो सरकार और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार,
मार्केट कमेटी टांडा के चेयरमैन राजा चौधरी, सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम बॉबी, विधानसभा कोऑर्डिनेटर प्रीतपाल सिंह, लीगल विंग के अध्यक्ष अमरजोत सैनी, वरिष्ठ नेता जसपाल सुमन, यूथ क्लब के सदस्य सरपंच अमरजीत सिंह, सरपंच जतिंदर सिंह, संजय शर्मा, प्रयागदीप, बलवीर सिंह दादा, वीरपाल, गुरदेव सैनी, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह जैलदार, अरुण अग्निहोत्री, दलजीत सिंह, नरेश भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति...
article-image
पंजाब

बैंकों को भेजे गए 30 उम्मीदवारों के 258.8 लाख रुपए के ऋण केस: अरुण कुमार

जिला उद्योग केंद्र में लगाया गया प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना संबंधी जागरुकता कैंप होशियारपुर, 30 दिसंबर: जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में प्रधान मंत्री रोजगार...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री बिट्टू के विज़न से चमकेगा पंजाब का रेल मैप: 2025 तक नई लाइनें, वंदे भारत और बेहतर कनेक्टिविटी का वादा

चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने 2025 में पंजाब के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी में सुधार करने और राज्य भर में क्षेत्रीय विकास को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

285 नशीली गोलियों और बिना नंबरी मोटरसाइकिल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों से 285 नशीली गोलियां और एक नशीला मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है उक्त आरोपियों के विरुद्ध लूट खसोट करने का मामला भी पहले...
Translate »
error: Content is protected !!