समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली विभूतियां सदैव सम्मान की पात्र – राजेश धर्माणी

by
एएम नाथ। सोलन : नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली विभूतियां सदैव सम्मान की पात्र होती हैं। राजेश धर्माणी आज यहां हिमाचल समय मीडिया द्वारा आयोजित हिमाचली आइकन पुरस्कार-2026 समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।May be an image of dais and text
राजेश धर्माणी ने कहा कि समाज में सदैव ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है जो अपने कार्यों, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से जन-जन को राह दिखा सकें। समाज ऐसे व्यक्तियों का सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अनेक नवीन योजनाओं एवं नवाचारों के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और तकनीकी शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता और आमजन के सहयोग पर निर्भर करती हैं।
उन्होंने इस अवसर पर कृषि, बागवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि नवीन योजनाओं और तकनीक की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि इनसे व्यापक लाभ सुनिश्चित हो सकें।
राजेश धर्माणी ने इस अवसर पर सभी मीडिया कमियों से आग्रह किया कि देश, प्रदेश और समाज की बेहतरी के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा प्रदान फीडबैक अत्यंत महत्वपूर्ण है और मीडिया को समाज कल्याण की योजनाओं को भी प्रमुखता से स्थान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज दिया जाने वाला सम्मान, सम्मानित विभूतियों के साथ-साथ जन-जन को भविष्य में और अधिक ऊर्जा व जुनून के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि ‘हिमाचल आइकन अवार्ड-2026’ उन असाधारण प्रतिभाओं को समर्पित है, जो मूक रहकर भी समाज और प्रदेश के विकास में एक मज़बूत स्तंभ की भूमिका निभा रहे हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आयोजकों की समाज के निर्माण में योगदान देने वालों को मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की।
हिमाचल समय के मुख्य संपादक ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। May be an image of one or more people and text that says "हिमाचिल समय Himacha conAward-20 al ASBIKESILEMA AMEULE 6ИAИMA RIO XXC d.F a ih IS e:Sola e: Sola India a as Ini rat 3o c"
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए प्रसिद्ध शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर पी.के. खोसला, ग्रामीण क्षेत्र में निजी स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए समीर गर्ग, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली वरिष्ठ पत्रकार अंबिका शर्मा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए डॉ. जे.पी. बिष्ट, फार्मा क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. राजेश गुप्ता व एम.डी. सईद आलम, कला के क्षेत्र में रोहित चौहान, प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं हिमाचल पुलिस सेवा के अधिकारी अजय ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बलजीत कौर, इंजीनियर अजय शर्मा, इंजीनियर कंचन शर्मा, इंजीनियर सुरेंद्र शर्मा, बागवानी के क्षेत्र में मनदीप वर्मा, भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर स्वरोज़गार शुरू कर कई लोगों को रोज़गार देने के लिए हेमंत ठाकुर व सस्ते मोबाईल के बेहतरीन आइडिया के लिए शुभम बंसल, गुणात्मक प्रशासनिक सेवाओं के लिए नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्टा, गणपति ज्वेलर्स सोलन के एम.डी. अमित गोयल, गायकी के लिए गायक अजय भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की अधिवक्ता डॉ. दीक्षा भारती को हिमाचल आइकन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सेठी, सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. संजय शांडिल, ज़िला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, उप महाअधिवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव ठाकुर, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य मनीष ठाकुर, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

  एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नशे की लत से दूर रहने का भी दिया संदेश : गीत, संगीत  के माध्यम से किया जा रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

एएम नाथ। चंबा, 09 फरवरी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत भरमौर के 84 परिसर में व ग्राम पंचायत खाणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र चंबा में कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात … समाधान के लिए व्यय होंगे 8 करोड़ : विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) फेज-1 के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा में विद्युत से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 8 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!