समाज सेवी गोल्डी सिंह ने अनाज मंडी सैला खुर्द में बांटे फेस मास्क

by

गढ़शंकर – कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यतन किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना महत्वपूर्ण योगदान पाया जा रहा है। हल्का गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव वीहड़ा के समाजसेवी और गोल्डी किराना स्टोर के मालिक गोल्डी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जबसे कोरोना नाम का नामुराद वायरस इलाके में आया है। तभी से समाजसेवी गोल्डी सिंह द्वारा इलाके के सरकारी दफ्तरों के अलावा स्कूलों और पब्लिक प्लेस में निरंतर लोगों को फेस मास्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा गोल्डी सिंह द्वारा अब तक सरकारी कार्यालयों में 50 के करीब ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनें भी लगाई गई है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता और राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत आज गोल्डी सिंह द्वारा सैला पुलिस चौकी के इंचार्ज महिंदर पाल और दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में अनाज मंडी सैला खुर्द में फेस मास्क और शील्ड बांटे गए। इस अवसर पर गोल्डी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए लोग अधिक से अधिक फेस मास्क का उपयोग करें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा अपने हाथों को धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार लोग कोरोना वैक्सीन लगवाएं ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
article-image
पंजाब

वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत पार के लक्ष्य को लेकर जिले में बड़े स्तर पर करवाई जा रही हैं स्वीप गतिविधियाः कोमल मित्तल

एस.डी कालेज होशियारपुर में स्वीप मेले का हुआ आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को मतदान का यकीनी प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर, 9 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

Tiranga Rally Held in Talwara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 :  On the auspicious occasion of Independence Day, a grand Tiranga Rally was organized in Talwara under the leadership of social activists Gurjeet Singh Mitti Gill and Jagdish Singh Soi. The...
Translate »
error: Content is protected !!