*समूरकलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन* -युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है समाज की मजबूती : DC जतिन लाल

by
ऊना, 7  दिसम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ऊना द्वारा आयोजित इस महोत्सव में जिले के 10 महाविद्यालयों और 16 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
May be an image of 10 people and text
उपायुक्त ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, और उनका सर्वांगीण विकास हमारे समाज की मजबूती का आधार है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। हमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि नशामुक्त युवा ही सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से न केवल खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महोत्सव में आयोजित की गई सात प्रतियोगिताओं के लिए कुल 50 हज़ार रुपये के नगद पुरस्कार वितरित किए गए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये हुए सम्मानित : मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चांद शर्मा ने, दूसरा स्थान पलक और तीसरा स्थान भार्गव ने हासिल किया। साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कृष्णा समूह ने पहला, निखिल समूह ने दूसरा और तीसरा स्थान प्रथित समूह ने प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान वैदेही शर्मा, दूसरा रैंक नितिन राणा और तीसरा रैंक तनू ठाकुर ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान अमिशा, दूसरे पर प्रत्यक्ष और तीसरा स्थान पलक ने हासिल किया। साइंस एग्जिबिशन में हरीश ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और आदित्य राणा ने तीसरा रैंक प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में अंब कॉलेज की नैंसी समूह ने प्रथम, बीएड कॉलेज समूरकलां की जिया समूह ने द्वितीय और अदिति समूह ने तीसरा रैंक हासिल किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथमि रहा अंब कॉलेज का नैंसी समूह आगे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। कविता प्रतियोगिता में संचिता ने पहला, आरती ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा रैंक हासिल किया।
May be an image of 3 people, speaker, dais and text
इस अवसर पर शिक्षा भारती एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक ईशान ठाकुर, शिक्षा भारती बी एड कॉलेज समूर के प्रिंसिपल हंसराज, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉक्टर लिल्ली ठाकुर, जिला मैनेजर एससी एसटी कॉर्पोरेशन विपिन, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के लेखपाल विजय भारद्वाज सहित विभिन्न कॉलेज से प्रवक्ता एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत: एक मजबूत और विकसित भारत की नींव – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

79वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और विनिर्माण के क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति का हवाला देते हुए, आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!