समूरकलां में विकास योजनाओं के लिए गत तीन माह में 75 लाख रुपये स्वीकृत – वीरेन्द्र कंवर

by

ऊना – हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास हुआ है। विकास की इस रफ्तार से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है जहां पर सड़़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के अलावा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय विकास कार्य हुए हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत समूर कलां में जन समस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।
वीरेंद्र कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत समूर कलां में गत तिमाही के दौरान विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती में 90 लाख रुपए की लागत से आंगनवाड़ी भवन, 10 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक पाठशाला भवन, 22.5 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट तथा 1.35 करोड रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में साइंस लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 20 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर भवन भी समूर कलां में बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र के लिए 15 सिंचाई ट्यूबेल सवीकृत हुए हैं जिससे आने वाले समय में ग्राम पंचायत समूर कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सिंचाई सुविधा में इजाफा होगा।
उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर तथा 250 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा चुके हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50ः किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने विश्राम गृह थानाकलां में भी जन समस्याएं सुनी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार के मिशन रिपीट के लिए आपसी तालमेल के साथ एकजुट होकर कार्य करें तथा लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक करें तथा उनका लाभ प्रदान करने के लिए लोगों का हरसंभव सहयोग करें।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर चौहान, जल शक्ति विभाग के एसडीओ राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के के शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पूर्व मंजरी अनिवार्य : प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे :

शिमला : जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। अनुशासनात्मक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

एएम नाथ।  कुल्लू, 28 दिसंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 उम्मीदवारों की आम आदमी पार्टी ने की सूची जारी : 5 मत्रियों ,एक सीएम मान के करीबी को, एक मोजुदा सांसद व एक कांग्रेस छोड़ कर आए पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय । चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोक सभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आठ उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल है तो एक...
Translate »
error: Content is protected !!