सरकार 5000 से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हैल्परों के रिक्त पद 30 सिंतबर तक भरेगी

by

चंडीगढ़: पंजाब सरकार 30 सितंबर से पहले 5000 से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हैल्परों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

बलजीत कौर ने बताया कि विभाग ने 23 जुलाई से 15 अगस्त तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों की पदोन्नति, स्थानांतरण/एडजेस्टमेंट और तरस के आधार पर नियुक्तियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत जिन वर्करों की सेवा दौरान मौत हो गई उनके आश्रितों को नौकरी देने के लिए 1 अगस्त से 8 अगस्त तक कार्रवाई की जाएगी, जबकि स्थानांतरण/एडजेस्टमेंट 15 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि यह पहली बार है कि उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों या हैल्परों के आश्रितो को सरकारी नौकरी का मौका दिया जा रहा है जो सेवा दौरान पक्के तौर पर दिव्यांग हो गए हैं जा जानलेवा बीमारी के कारण असमर्थ हो चुके हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि रिक्तियों के लिए विज्ञापन 22 अगस्त को जारी किए जाएंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर होगी। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होगी और इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या भेदभाव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से पंजाब सरकार न केवल आंगनवाड़ी सेवाओं में, बल्कि सभी वर्गों की महिलाओं और बच्चों के जीवन में भी सुधार लाने के लिए बुनियादी स्तर पर बदलाव ला रही है। ये कदम केवल भर्तियों या तबादलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं जो पंजाब को एक न्यायपूर्ण, हमदर्दी और विकसित समाज की ओर ले जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी  की प्रेम लता और बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला आमने-सामने, कांग्रेस किसे देगी समर्थन?

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी  ने शनिवार (25 जनवरी) को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। शहर में 30 जनवरी को महापौर पद पर चुनाव...
article-image
पंजाब

सैनी समाज द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया विशेष रुप से सम्मानित

गढ़शंकर। गत दिनों सैनी समाज द्वारा सैनी भवन में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे सैनी समाज के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। समागम के दौरान देश की आजादी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
Translate »
error: Content is protected !!