सरकार के खिलाफ नारेबाजी : कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को तत्काल काटने की मांग 

by
गढ़शंकर । आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू और जनवादी महिला सभा के प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में लोगों ने शहर के नंगल रोड पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सड़क के किनारे कई वर्षों से सूखे खड़े पेड़ों को तुरंत काटा जाना चाहिए। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि इस पूरे मामले को उन्होंने जिला शिकायत कमेटी में उठाया है और इसके अलावा उन्होंने सूखे खड़े पेड़ों का मामला जिला परिषद के सचिव और अधिकारियों के ध्यान में भी लाया था। लेकिन इन सूखे पेड़ों को आज तक नहीं काटा गया।उन्होंने कहा कि इन सूखे खड़े पेड़ों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। इस बारे में जब वन विभाग के रेंज ऑफिसर मनोज कुमार से बात की गई इस पर उन्होंने कहा कि पूरा मामला उनके ध्यान में है और उन्होंने सूखे खड़े पेड़ों का नंबर लगा कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को काटने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। लेकिन किसी भी ठेकेदार द्वारा टेंडर न भरने के कारण इन पेड़ों की कटाई का मामला अभी भी लंबित है। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, बख्शीस सिंह दयाल, गुरुमीत सिंह पंगली, परमिंदर सिंह, सुरिंदर कौर चैंबर ब्लॉक समिति सदस्य ज्योति गर्ग, जसविंदर कौर, गुरदीप कौर, संतोष कुमारी, बलजिंदर कौर, रेशम सिंह, टोनी और मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रावण मास में शिव आराधना से होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण — महंत रमेश दास जी शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दतारपुर स्थित गती मशीन बाबा लाल दयाल धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत महंत रमेश दास जी शास्त्री ने श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त मानवता को शुभकामनाएं देते हुए भगवान...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की नई पहल: NRI के लिए लॉन्च किया ई-सनद पोर्टल, घर बैठे मिलेंगी ये 27 सेवाएं

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों और एनआरआई समुदाय के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ‘एनआरआई ई-सनद पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस डिजिटल पहल के तहत विदेशों में रह रहे पंजाबियों को अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से 16 अप्रैल को बिहार के बेगूसराय में हो रहा : सतीश राणा

देशभर से संघ से जुड़े 24 संगठनों के लगभग 510 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रतिनिधियों में 198 महिलाएं भी शामिल    गढ़शंकार ।  अखिल भारतीय राज्य सरकार कर्मचारी महासंघ का 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन...
article-image
पंजाब

जाट महासभा के जम्मू कशमीर के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की पत्नी की मौत पर टिकैत सहित जाट महासभा के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंच कर दुख प्रकट किया

जम्मू : आल इंडिया जाट महासभा, जम्मू कशमीर के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती विजय चौधरी पार्षद जम्मू के गत दिनों देहांत होने पर सात अप्रैल को चौधरी मनमोहन सिंह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!