सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

by

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा

श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़, गुरुद्वारा पातालपुरी (कीरतपुर साहिब),  और हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थानों शक्ति पीठ माता नैना देवी, दिओट सिद्ध बाबा बालक नाथ,  पीर निगाहा व अन्य इतिहासिक धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क की काफी वर्षो से दयनीय हालत को देखते हुए इस सड़क सड़क की काया कल्प करने के लिए क़िला आनंदगढ़ साहिब के गद्दीनशीन संत बाबा सुच्चा सिंह की देखरेख व संत बाबा सतनाम सिंह और संत बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में संगतों के सहयोग से जिम्मेदारी उठाई है। सड़क की चौड़ाई बहुत कम होने और बदतर हालत के चलते  अक्सर भयंकर दुर्घटनाएं होती रहती है जिससे लोगों को जानी व माली नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस सड़क का चौड़ीकरण व मजबूत बनाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के निवर्तमान संसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी द्वारा ऐलान किया गया था और उसके बाद काम भी शुरू हुआ था लेकिन पूरा नही हुआ। सभी राजनीतिक दलों के ऐलान इस मुद्दे पर मात्र सियासी लाभ उठाने तक ही सीमित रह गए।

केंद्र सरकार व पंजाब सरकार द्वारा किये गए वायदों पर सड़क की किस्मत नही बदली और हो रही दुर्घटनाओं में जानी माली नुकसान को देखते हुए इस सड़क को बनाने का काम क़िला आनंदगढ़ साहिब वाले संत बाबा सुच्चा सिंह द्वारा सड़क की कार सेवा संत महापुरुषों व संगत के सहयोग से करवा दिया गया। संतों की अगुवाई में बन रही सड़क को करीब 100 फ़ीट चौड़ा किया जा रहा  है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिली है।  संत बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि सड़क बनाने में सरकार से कोई सहयोग नही मिल रहा, उन्होंने कहा कि 40 किलोमीटर लंबी इस सड़क को माडल सड़क के रूप में बनाया जाएगा। इस सड़क के किनारे विरासती पेड़ लगाये जायेंगे ताकि जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों व प्राणियों को कुदरती भोजन मिल सके। उन्होंने बताया कि सड़क का 100 फुट चौड़ीकरण व 30 फुट पर प्रीमिक्स डाल कर पक्का बनाया जायेगा।   सड़क पर कोई टोल टैक्स नहीं लिया जायेगा। यह सड़क एनएच द्वारा तय मानकों तहत बनाया जाएगा। संत बाबा सतनाम सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सिख धर्म के सिरमौर तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) को जाने वाली सड़क की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि 40 किलोमीटर सड़क बनाने पर करीब करोड़ो रुपये का खर्च आएगा जो संगत के सहयोग से किया जायेगा।  उन्हीनों बताया कि  क़िला आनंदगढ़ साहिब के गद्दीनशीन संत इलाके में बिना सरकारी सहयोग से 8 पुल बनाकर और कई सड़कों को बनाकर लोगों को समर्पित कर चुके हैं जिससे लोगों को काफी सुबिधायों हुई है।

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा :  संत बाबा सतनाम सिंह ने बताया के सड़क के दोनो तरफ पंजाब की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों के  शीशम, फलाही, कीकर, बेरियों सहित 61 किस्म के बृक्ष लगाए जाएंगे। सड़क के सेंटर में फूलों को लगाया जाएगा।  जिनके साथ बृक्षों और फूलों के नाम लिखे जायेगे। सड़क के दोनों और इतना हरा भरा होगा कि लोग देखने आया करेंगे और बच्चे को पता चलेगा कि पंजाब के लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों कौन कौन सी थी।

कामरेड रविंद्र नीटा, नरिंदर हैपी, जाट महासभा के महासचिव आजयब सिंह बोपाराय, कण्व ग्रीन फाउंडेशन के प्रधान बरिंदर सिंह भंबरा, गुरनेक सिंह भजल और कलभूषण कुमार महिंदवानी,  राकेश कुमार सिमरन  ने कहा कि संतों द्वारा सड़क बनाने के कार्य की तारीफ करते हुए कहा सरकार की नालायकी है कि सिख धर्म के सर्वोच्च स्थान व हिंदू धर्म के धार्मिक स्थलों और पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली इस सड़क की मरम्मत तक नही करवा स्की। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि सड़क बनाने के लिए क़िला श्री आनंदगढ़ साहिब व संत महापुरुष भूरी वाले आगे आये है और इस काम के लिए संगत अपना सहयोग कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली...
article-image
पंजाब

31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी...
article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने दौरा किया

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
Translate »
error: Content is protected !!