सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा – 5 लाख नौकरियां 300 यूनिट फ्री बिजली हर महिला को ₹1500 था कांग्रेस का चुनावी वादा : जयराम ठाकुर

by
राज भवन की गरिमा पर हमला करके वाहवाही लूटना चाहते हैं कुछ लोग
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगता है अपना चुनावी वादा भूल गए हैं और इधर-उधर की बात करके प्रदेश के लोगों का ध्यान बंटाना चाहते हैं। कांग्रेस के जो नेता चुनावी वादे को पूरा करने का हवाला दे रहे हैं, लगता है वह अपने चुनावी वादे भूल गए हैं। मैंने सरकार को विधानसभा के अंदर भी उनके चुनावी वादे याद दिलाए थे, विधानसभा अध्यक्ष महोदय को कांग्रेस की गारंटियों के कार्ड सौंपे थे और विधानसभा के अध्यक्ष महोदय ने भी कांग्रेस के चुनावी वादे सदन के भीतर मुख्यमंत्री को याद दिलाए थे। अब मैं कांग्रेस के बाकी नेताओं को फिर से कांग्रेस के चुनावी वादे याद दिला देता हूं। कांग्रेस के छोटे बने नेताओं ने सड़क- चौराहे पर चीख चीख कर 18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी दी थी। प्रदेश के युवाओं को 5 साल में 5 लाख नौकरी देने का भी वादा था जिसमें से एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट की बैठक में ही देने की गारंटी थी। प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की गारंटी भी कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश आकर दी थी भी। यह गारंटियां देते वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने यहां तक कहा था कि अगर हम अपने वादे पूरे नहीं कर पाए तो आप हमारे कान पकड़कर पूछ सकते हैं।
इतने बड़े-बड़े चुनावी वादे की आज हकीकत क्या है क्या कांग्रेस के नेता यह बताएंगे? प्रदेश में अगले 3 महीने एक भी नौकरी नहीं निकालने की आधिकारिक घोषणा हो चुकीहै। 15 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है, डेढ़ लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों को समाप्त किया जा चुका है। पिछली सरकार की भर्तियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं। महिलाओं को 1500 रुपए देने के नाम पर सरकार द्वारा जिस तरीके का रवैया अपनाया गया है वह मातृशक्ति को अपमानित करने और एक सरकार को ’झूठी सरकार साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। 300 यूनिट बिजली’ फ्री देने की गारंटी का हाल प्रदेश के लोग अच्छी तरह देख रहे हैं। सुक्खू सरकार ने सबसे पहले पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही है 125 यूनिट फ्री बिजली की स्कीम को खत्म किया। इसके बाद घरेलू बिजली पर मिलने वाली1500 सब्सिडी को खत्म कर दिया। जिससे जहां पहले 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर जीरो बिल आता था अब 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर लगभग ₹700 का बिल आएगा। आखिर मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कांग्रेस की इन चुनावी गारंटियों की बात क्यों नहीं कर रहे हैं? प्रदेश के लोगों के साथ वादे करके, कसमें खा कर कांग्रेस के नेता आज अपने वादे से क्यों मुकर रहे हैं? अपनी कसमें क्यों तोड़ रहे हैं? मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह अपनी पार्टी का घोषणा पत्र एक बार फिर पढ़ें और अपनी दसों गारंटियों को याद करके उन्हें पूरा करने का काम करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से सरकार अपनी नाकामी से लोगों का ध्यान हटाना चाह रही है, वह तरीका आप काम नहीं करेगा। राज भवन जैसी संवैधानिक और गरिमावान संस्था पर हमला करके, राज भवन की मर्यादा को तार तार करके सरकार को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। प्रदेश के सामने कांग्रेस की सरकार उसके मुख्यमंत्री, उसके मंत्री पूरी तरीके से बेनकाब हो चुके हैं। 2 साल का कार्यकाल में इस सरकार द्वारा किए गए कामों से यह सरकार ‘ झूठ की सरकार’ बनकर रह गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के लोगों को कांग्रेस द्वारा दी गई इन झूठी गारंटियों को कभी भूलने नहीं देगी। सड़क से सदन तक सरकार को हम प्रदेश के साथ किया गया वादा याद दिलाते रहेंगे। सरकार में बैठे लोग यह बात ठीक से समझ लें कि उनका कोई पैंतरा अब काम नहीं करेगा। झूठ के हाथ पैर नहीं होते हैं और कांग्रेस का झूठ सिर्फ हिमाचल प्रदेश नहीं पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है, उनके इस झूठ की कीमत कांग्रेस को चुकानी ही होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत: संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव ने सोरिया में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की एएम नाथ : अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी से सीखिए…..अमित शाह ने संसद में बर्ताव को लेकर राहुल गांधी को दी नसीहत

नई दिल्ली : संसद में राहुल गांधी की स्पीच पर अमित शाह ने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस सदन की गरिमा को पूरी दुनिया में बनाए रखें. जिस तरह की भाषा...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
हिमाचल प्रदेश

दानेदार यूरिया उर्वरक की जगह इफको ने उतारा नैनो यूरिया, कम लागत में बढ़ेगी पैदावार

इफको ने किसानों के लिए किया वेबिनार का आयोजन, बताया कैसे काम करेगा नैनो फर्टिलाइजर ऊना: इफको हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानों के लिए नैनो यूरिया के महत्व एवं उपयोग बारे आज एक वेबिनार आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!