सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुल्लोवाल में लगा शिकायत निवारण कैंप : अधिकारियों ने 8 गांवों के लोगों की शिकायतों का किया मौके पर हल

by

होशियारपुर, 25 मई:मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘सरकार तुहाडे द्वार’ के अंतर्गत आज जिले गांव बुल्लोवाल के पंचायत समिति के रैस्ट हाउस में शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। इस दौरान विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत ने इस कैंप की शुरुआत की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ कर इलाके के 8 गांवों के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस व आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
विधायक शाम चौरासी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में इस प्रयास को शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिकायत निवारण कैंपों में सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब अपनी समस्याओं के हल के लिए लोगों को अधिकारियों के पास जाने की जरुरत नहीं बल्कि अधिकारी लोगों के पास उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।
एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस ने बताया कि उप मंडल होशियारपुर के अंतर्गत इस शिकायत निवारण कैंप में गांव आलोवाल, दालमवाल, खडियाला सैनियां, लिद्दड़, लांबड़ा, ढड्डे बाबा मोहर सिंह, ताजोवाल, पंडोरी माइल के लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे ताकि कम समय में समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, मगनरेगा, सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि व अन्य सहायक धंधों से संबंधित विभाग आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय : जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अधक्ष्यता में हुई कैबिनेट की मीटिंग के फैसले

एएम नाथ।शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान...
article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली इंडो नेपाल 1044 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट के बाद सांसद डॉ. राज कुमार से मुलाकात की।...
article-image
पंजाब

अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है...
article-image
पंजाब

बंदूक की नोक पर डरा धमका कर शारीरिक शोषण करने और:पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के एक महिला ने लगाए आरोप : फोटोज-वीडियो वायरल करने दी धमकी देने के भी आरोप – आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई

अमृतसर : महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने तीन साल तक उसका बंदूक से डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया और उसकी कई अश्लील विडियो भी बनाई। दूसरी और आरोपी की पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!