सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

by

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें बढ़ गई हैं. ऐसे में पंजाब सरकार ने सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए एक सख्त फैसला लिया गया है।

सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वो सड़कों पर वयस्कों के साथ भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों की डीएनए जांच करवाएं ताकि उनके संबंधों की पुष्टि हो सके।

राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर आदेश दिए गए हैं कि भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद उनका डी.एन.ए. टेस्ट भी करवाया जाए. सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने यह आदेश जारी किए हैं. कौर ने कहा कि पंजाब जैसे राज्य में भी बच्चों से भीख मांगवाने जैसा काम हो तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम आगे आएं और इन मासूमों की जिंदगियां बचाएं. इसलिए यह फैसला लिया गया है कि अगर कोई बच्चा किसी वयस्क के साथ भीख मांगता हुआ दिखाए दे तो उनके रिश्ते की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट होगा।

बाल देखभाल संस्थान में रहेगा बच्चा

अधिकारियों ने बताया कि परिणाम आने तक बच्चा बाल कल्याण समितियों की देखरेख में बाल देखभाल संस्थान में रहेगा. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगर डीएनए जांच से यह पुष्टि होती है कि वयस्क और बच्चे का कोई संबंध नहीं है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जीवनज्योत-2 परियोजना के तहत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय (महिला एवं बाल विकास) द्वारा सभी उपायुक्तों को ये निर्देश जारी किए गए हैं।

बाल कल्याण समितियां करेंगी पहचान

एक अधिकारी ने बताया कि बाल कल्याण समितियां जिलों में ऐसे मामलों की पहचान करेंगी, जिनमें ऐसा प्रतीत होता हो कि किसी बच्चे को किसी वयस्क के साथ भीख मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है या फिर उनका रिश्ता संदिग्ध प्रतीत होता हो. उन्होंने बताया कि इसके बाद मामले उपायुक्तों के पास भेजे जाएंगे और वो डीएनए जांच कराने की सिफारिश करेंगे. कौर ने पिछले महीने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए थे कि वे अपने-अपने जिलों को भिखारी-मुक्त घोषित करें और इस संबंध में नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

निगरानी में होगा डीएनए टेस्ट

यह टेस्ट जिले के डी.सी. और सिविल सर्जन की निगरानी में होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को कहीं से तस्करी करके तो नहीं लाया गया. अगर टेस्ट सफल रहता है तो बच्चा उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा. वहीं अगर टेस्ट फेल हो जाता है तो माता-पिता के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया जाएगा. जब तक डीएनए नहीं हो जाता तब तक कोई भी बच्चे की कस्टडी नहीं ले सकेगा. इसके तहत छोटी बच्चियों के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। डीएनए टेस्ट के बाद बच्चों को बाल गृहों में रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैं सुखबीर सिंह बादल हूं, न डरता हूं न झुकता हूं : न मेरे पिता प्रकाश सिंह बादल कभी डरे और न हम भविष्य में किसी के दबाव में झुकेंगे।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विपक्षीय पार्टियों पर एक साथ तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल वर्षों से शिरोमणि अकाली दल, बादल परिवार और सिख संस्थाओं...
article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा टैक्स को लेकर पंजाब व हिमाचल प्रदेश : सीएम खालसा एंट्री टैक्स को गैर कानूनी बताते हुए सीएम भगवंत मान से मामले पर कार्रवाई की मांग की

एएम नाथ : शिमला / चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लेने के जवाब में चण्डीगढ़-मनाली हाईवे पर कीरतपुर में निहंगों के खालसा टैक्स शुरू करने के विवाद में...
Translate »
error: Content is protected !!