सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

by
लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स को ले जाने के लिए इस समय पटियाला में काफी बसों की तैयारी हो रही है।
पटियाला रेंज को अलर्ट पर रखा गया है। करीब तीस से चालीस बसों को पटियाला बस स्टैंड से मंगाया गया है।
         उन्होंने कहा कि हम भगवंत मान सरकार को बताना चाहते हैं कि दिल्ली दरबार व केंद्र सरकार को खुश करने के लिए किसानों पर वार करते हैं, तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने पटियाला जिले के नौजवानों से अपील की कि तत्काल मोटरसाइिकल पकड़ें और खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। जो भी हाथ में आता है, उसे साथ ले जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत मान सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती है।
डल्लेवाल ने वीडियो जारी कर जाहिर की आशंका :  खनौरी बॉर्डर पर हलचल बढ़ने के बाद डल्लेवाल ने वीडियो जारी कर भारी पुलिस फोर्स के मोर्चे पर पहुंचने की आशंका जाहिर की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर तक डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। कल (शनिवार) की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की फटकार लगाई थी, साथ ही उन्हें इस मामले में और अधिक समय दिया। कहा कि हर हाल में डल्लेवाल को 31 दिसंबर तक अस्पताल में भर्ती कराए।
‘आंदोलन को कुचलने पर तुली है पंजाब सरकार’
 इस संबंध में डल्लेवाल ने रविवार रात साढ़े नौ बजे के बाद वीडियो जारी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद पंजाब सरकार ने अब उनके मोर्चे पर हमला की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने इस सत्याग्रह को आगे बढ़ा रहे थे। अंग्रेजों की सरकार भी सत्याग्रह को मानती थी, लेकिन मौजूदा पंजाब सरकार ने उनकी बात सुनने की बजाय आंदोलन को कुचलने पर तुली है।
किसान समर्थकों से डल्लेवाल की अपील, जल्द पहुंचे खनौरी :  इस संबंध में उन्हें जानकारी मिली है कि भारी संख्या में पुलिस बल को हमले के लिए तैयार किया जा रहा है और बड़ी संख्या में पुलिस बल खनौरी मोर्चे पर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही डल्लेवाल ने किसान समर्थकों को अपील की कि वह जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा संख्या में खनौरी मोर्चे पर पहुंचें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : परम पूजनीय भक्त ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि 23 जून 2025 को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के पावन आशीर्वाद से बड़ी श्रद्धा व भक्ति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री कभी कहते कि संकट और कभी कर देते इनकार : जयराम ठाकुर

शिमला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र से प्रदेश को हर संभव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी : DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू,  6 मार्च :   जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को...
Translate »
error: Content is protected !!