सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट उपलब्ध होंगी

by

लखीमपुर खीरी : जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगवाने जा रहा है। इसमें कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट भी उपलब्ध होंगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में लगे बॉक्स में सिर्फ कंडोम मिलते थे। फैमिली प्लानिंग बॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स हटाकर फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोली उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ ने बताया कि गर्भ निरोधक गोली का सेवन 72 घंटे के अंदर करना होगा। इससे गर्भ नहीं ठहरेगा।
कंडोम बॉक्स के दो खानों में रखे होंगे : यह सब सामग्री फैमिली प्लानिंग बॉक्स में निशुल्क मिलेगी, जबकि इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोली की कीमत बाजार में 80 से 100 रुपये तक है। बॉक्स में चार खाने होंगे। दो में कंडोम और एक खाने में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट व दूसरे में इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोलियां होगीं। इस संबंध में सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को बॉक्स बनवाकर लगवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
रिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला प्रबंधक पदमाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 58 पीएचसी, 386 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर बॉक्स मौजूद रहेगें। जिला एवं महिला अस्पताल में पांच, सीएचसी पर तीन, पीएचसी पर दो एवं उपकेंद्रों पर एक-एक बॉक्स लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए समाजसेवी प्रबोध राज का आह्वान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ से बने हालात ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घरों में पानी घुस जाने से लोग बेघर हो गए हैं, वहीं...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी से मिले चन्नी, रंधावा और बाजवा, पंजाब कांग्रेस के हालात पर खुलकर हुई चर्चा

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी,...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : मुख्यमंत्री चन्नी के हल्के चमकौर साहिब में   कर्मचारी – पेंशनरज संयुक्त मोर्चा ने चन्नी पर कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी करने के आरोप लगते हुए किया झंडा मार्च 

मुख्यमंत्री के हल्के में झंडा मार्च का जगह जगह स्वागत  चमकौर साहिब।  पंजाब यूटी एम्प्लाइज एंड पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट ने पंजाब सरकार दुआरा कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते हुए...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस पर तल्ख टिप्पणी – जबरन वसूली वाली पुलिसिंग है और निष्पक्ष पुलिसिंग नहीं

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत कड़े प्रावधानों के दुरुपयोग करने पर पंजाब पुलिस को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा अधिनियम की कठोरता को...
Translate »
error: Content is protected !!