सरकारी आवासों के आवंटन पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त : पूर्व CPS और पत्रकारों को मिले मकानों का मांगा रिकॉर्ड

by

बिना आवेदन 6 पूर्व CPS के आवास नियमित करने पर उठे सवाल, पत्रकारों को आवास देने के मामले में भी सरकार से मांगा जवाब

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी आवासों के नियमों के विपरीत आवंटन और लंबे समय से कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। स्वतः संज्ञान के तहत चल रही जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) को दिए गए विशेष लाभ और पत्रकारों को आवंटित सरकारी मकानों को लेकर राज्य सरकार से पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान दिए गए निर्देश के बावजूद सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। अब सरकार को अगली सुनवाई में पूर्व CPS और पत्रकारों को आवंटित सरकारी आवासों का पूरा ब्योरा अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर 2026 को होगी।

बिना आवेदन 6 पूर्व CPS को दी गई सुविधा

5 अगस्त 2026 की सुनवाई में अदालत के सामने आया था कि राज्य सरकार ने सरकारी आवास आवंटन नियम, 1994 के नियम 24 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए छह पूर्व CPS के सरकारी आवासों में रहने को नियमित किया था। खास बात यह थी कि संबंधित पूर्व CPS ने आवास नियमित करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था।

इस पर चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने सवाल उठाया कि बिना आवेदन के इन छह लोगों को यह विशेष सुविधा किस आधार पर दी गई। अदालत ने यह भी पूछा था कि क्या सरकार ने नियमों के तहत मिली शक्तियों का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया।

मुख्य सचिव से मांगा गया था हलफनामा

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल कर यह बताने के निर्देश दिए थे कि इससे पहले कितने कर्मचारियों को इसी तरह की विशेष अनुमति दी गई है और छह पूर्व CPS को बिना आवेदन के सरकारी आवास नियमित करने का आधार क्या था।

हालांकि, पिछली सुनवाई तक सरकार की ओर से अपेक्षित हलफनामा दाखिल नहीं किया गया। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए सरकार को अगली सुनवाई में पूरा जवाब और संबंधित रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।

पत्रकारों को आवंटित सरकारी आवास भी जांच के दायरे में

सुनवाई के दौरान अदालत को यह भी बताया गया कि राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी आवास पत्रकारों को आवंटित किए गए हैं। आरोप है कि इन आवासों पर लंबे समय से कब्जा है और इसके कारण सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है।

अदालत ने पत्रकारों को आवंटित सरकारी आवासों का भी पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इसमें आवंटन का आधार, संबंधित नियम और वर्तमान स्थिति से जुड़ी जानकारी सरकार को प्रस्तुत करनी होगी।

अब 28 अक्टूबर 2026 को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार के हलफनामे और रिकॉर्ड के आधार पर अदालत इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कंवर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी की लॉंच

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन नैयर की नड्डा से मुलाकात के बाद चंबा सदर में बढ़ी हलचल, टिकट दावेदारों में मची खलबली

एएम नाथ। चम्बा : चंबा सदर के पूर्व विधायक पवन नैयर और भाजपा प्रत्याशी रही एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नीलम नैयर की मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हुई शिष्टाचार भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!