सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन, इस दिन जारी होगी सैलरी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को इस महीने मासिक वेतन व पेंशन 2 दिसंबर को मिल सकती है। 1 दिसंबर को अवकाश है, ऐसे में 2 दिसंबर को ही वेतन व पेंशन कर्मचारियों व पेंशनरों को जारी कर दिया जाएगा।
                    हर महीने कर्मचारियों के वेतन पर 1200 करोड़ व 800 करोड़ पेंशन पर खर्च होता है। वित्त विभाग ने सरकारी कोषागार में होने वाले नकदी के प्रवाह की समीक्षा की है। इसके अनुसार इस महीने समय पर वेतन व पेंशन की अदायगी के लिए बजट पर्याप्त है। वित्त विभाग ने प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार को इसकी फाइल भेजी है। इसमें वित्तीय स्थिति के बारे में बताया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही वित्त विभाग अंतिम निर्णय लेगा कि वेतन व पेंशन किस तारीख को जारी की जाएगी।
28 अक्टूबर को दिया था वेतन व पेंशन :  अक्टूबर महीने में दीपावली का पर्व होने के चलते कर्मचारियों को 28 तारीख को ही वेतन का भुगतान कर दिया गया था। राज्य सरकार वित्तीय स्थिति ठीक करने के लिए कई कदम उठा रही है।  व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाई जा रही है। जिसके चलते प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है। वित्त विभाग के अनुसार राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और व्यय असंतुलन को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है। जिससे वित्तीय स्थिति सुधर रही है।
5 को वेतन व 10 को पेंशन देने से 36 करोड़ की बचत :  सितंबर महीने में सरकार समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर पाई थी। वेतन व पेंशन में देरी एक बड़ा मुद्दा बना था। सरकार ने कहा था कि वह हर महीने 5 तारीख को वेतन व 10 तारीख को पेंशन की अदायगी करेगी।
इसका मुख्य कारण सरकार खर्चे का प्राप्तियों के साथ मैपिंग करके कुशल वित्तीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना बताया था। ऐसा करने से कर्ज पर ब्याज राशि बचाने का प्रयास करने का तर्क दिया गया था। भारत सरकार से 6 तारीख को 520 करोड़ आरडीजी यानी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट व 10 तारीख को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी का 740 करोड़ आता है। हिमाचल में 1 लाख 90 हजार के करीब कर्मचारी व 1 लाख 70 के करीब पेंशनर हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी भर्ती के लिए 23 जून को होगी काउंसलिंग

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा विभाग एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी मैडीकल, नॉन-मैडीकल और आर्ट्स की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 23 जून को साढ़े 10 बजे शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने टोरेंट पार्क बद्दी में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी बद्दी ने टोरेंट पार्क उर्फ योगा पार्क हाउसिंग बोर्ड फेस...
Translate »
error: Content is protected !!