सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम में सरकारी कार्यों के अलावा कोई भी निजी कार्य न किया जाए : DC जतिन लाल

by
ऊना 14 फरवरी – जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा के विषय में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ऊना के अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यशाला में सांझा की गई जानकारी को जिला के सभी कार्यालय में भी सांझा किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर भी साइबर अपराध से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हो ताकि विभिन्न कार्यालयों में अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इस महत्वपूर्ण विषय वारे जागरूक किया जा सके। इसके अलावा सभी जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम में सरकारी कार्यों के अलावा कोई भी निजी कार्य न किया जाए और न ही कोई अन्य वेबसाइट को चलाया जाए ताकि साइबर अपराध की शत-प्रतिशत रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जिला अधिकारी संजीव कुमार ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा इससे बचाव संबंधी विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम में असली सॉफ्टवेयर तथा एंटीवायरस के इस्तेमाल से साइबर अपराध से जुड़े मामलों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा संदिग्ध ई-मेल संदेशों तथा लिंक्स को खोलने तथा प्रलोभन से बचें तथा किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड व सीवीवी नंबर सांझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के माध्यम से ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
कार्यशाला में उद्यान विभाग के उपनिदेशक के के भारद्वाज, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अंब ओम पाल डोगरा, खंड विकास अधिकारी बंगाना सुभाष अत्री, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राम सिंह, उद्यान विकास अधिकारी नेहा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का जमा दो परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बद्दी, 5 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च में आयोजित बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का परिणाम परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता बालासुंदरी मेले के आयोजन सम्बन्धी सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण- DC सुमित खिमटा

नाहन, 8 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, पूरी पोलिंग पार्टी निलंबित

मतदान केंद्र में छोड़ी गई नोटा मुहर, 124 वोट पड़ने के बाद खुला मामला चुनाव ड्यूटी में चूक पर प्रशासन सख्त, चार अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड एएम नाथ। शिमला :  शिमला पंचायत चुनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
Translate »
error: Content is protected !!