सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी के रखरखाव को लेकर नहीं आने दी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने रेलवे मंडी में मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ की मुलाकात
होशियारपुर, 13 जनवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार सुबह सरकारी कालेज ग्राउंड रेलवे मंडी में पहुंच कर मार्निंग वॉक क्लब के सदस्यों के साथ मुलाकात कर सैर की व सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सैर करने वाले लोगों के साथ ग्राउंड के रखरखाव को लेकर चर्चा की और विश्वास दिलाया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां उचित प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर फोन कर उचित व्यवस्था बनाने संबंधी निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकासशील सोच ने प्रदेश में हर क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल पैदा किया है, जिसका लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर प्रदेश में जनता को साफ सुथरी व स्वस्थ जीवन शैली दी है बल्कि निवेश के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए है, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल रहा है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है और नौजवानों को ऐसा माहौल प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अधिक से अधिक खेल की ओर ध्यान दे सकें। इस मौके पर जगविंदर सिंह, लोकश पुरी, विकास त्रिखा, जोगा सिंह, कमलदीप सिंह, हैप्पी जोश, अमन सैनी, हैप्पी ठाकुर के अलावा क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान – जिले के सरपंच पद के लिए 2730 व पंच पद के लिए 6751 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव : DC कोमल मित्तल

जिले के 1683 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियां संपन्न – डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी. ने चुनाव ड्यूटी में जा रहे स्टाफ को डिस्पेच ब्रीफिंग की होशियारपुर, 14 अक्टूबरः  ग्राम पंचायत चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन ने...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
article-image
पंजाब

13th State Conference of Democratic

New Leadership Elected Unanimously – Subhash Mattu as President, Dr. Kanwaljeet Kaur as General Secretary, and Sarabjit Kaur as Treasurer Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 20 The 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
Translate »
error: Content is protected !!