सरकारी विभागों से संबंधित लोगों की हर जायज समस्या का होगा समाधान: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
अधिकारियों को जनहित में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 08 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि हर जायजा समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का बिना देरी निपटारा यकीनी बनाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने आज 350 से अधिक मामलों की सुनवाई की व मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों को जन हित में मेहनत व ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को सरकारी कार्यालय में काम करवाने में कोई दिक्कत आती है या कोई अधिकारी या कर्मचारी जानबूझ कर उनका काम नहीं कर रहा है तो वे बिना हिचकिचाहट उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लिए हम सभी का फर्ज है कि पंजाब की उन्नति के लिए कोई कमी न छोड़े और मिलकर पंजाब को एक खुशहाल प्रदेश के तौर पर स्थापित करें।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों की जायज समस्याओं को समयबद्ध ढंग से हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
पंजाब

जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज

होशियारपुर 10 मार्च: पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए हुए मतदान की गिनती के दौरान जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीत...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी: जसवीर सिंह

गढ़शंकर। सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सब्जी मंडी के अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सब्जी मंडी में आढ़तियों को दरपेश आ रही मुश्किलों के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!