सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा की” के तहत एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन

by

एएम नाथ (भरमौर) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर जिला चम्बा के सौजन्य से जिला प्रशासन चंबा द्बारा मासिक धर्म के विषय पर जागरूकता अभियान “अपराजिता मैं चम्बा की” के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । मासिक धर्म के दौरान किस तरह से शरीर की साफ़ सफाई आवश्यक है। इसके साथ मुख्य प्रशिक्षका वंदना मैडम ने भी मासिक धर्म की पुरानी अवधारणओ पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूल की प्रिंसीपल अरुणा चाड़क ने इस तरह के कार्यक्रमों की सहारना करते हुए बच्चों के साथ संवाद किया व बच्चों को पढाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखने के लिये भी प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मंडल महिला शक्ति केन्द्र से आये सदस्य आई सी डी एस सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी : 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

पंचरुखी उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील में बदलने की घोषणा एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । जयसिंहपुर : प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को झटका : हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अपनी पत्नी और पार्षद सहित कांग्रेस में शामिल

हमीरपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जताते हुए वीरवार को हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा : वारदात के बाद आरोपी मोहाली जाते समय किसी लाइट पर नहीं रुके,आरोपियों ने काले रंग का पहन लिया था हेलमेट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-26 में हुए धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 में सेविल बार एंड लाउंज और De’orra night club के बाहर ब्लास्ट करने वाले मोटरसाइकिल सवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 20...
Translate »
error: Content is protected !!