सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि

by

4 होनहार छात्राओं को गी शहीदों के जीवन वृतांत पेश करती पुस्तकें
होशियारपुर :  शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला में मनाया गया जहां शहीदों को श्रद्धा के पुष्प भेंट करने के बाद स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापकों ने 4 होनहार छात्राओं को शहीदों के जीवन वृतांत को पेश करती पुस्तकें दी।
स्कूल प्रिंसिपल करुण शर्मा व डा. जसवंत राए ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि शहीदों की ओर से संजोए सपनों को साकार करने के लिए हर एक व्यक्ति को अपना बनता योगदान देना चाहिए ताकि शहीदों की ओर से सेहतमंद समाज की कल्पना को असलियत में तब्दील किया जा सके। उन्होंने कहा कि महान शहीदों की कुर्बानियों का मूल्य कभी भी मोड़ा नहीं जा सकता। डा. जसवंत राए शहीद भगत सिंह के लेखन खासकर मैं नास्तिक क्यों हूं आदि का जिक्र करते हुए कहा कि महान शहीदों ने देश की आजादी व आने वाली पीढिय़ों की खातिर अपनी जान न्यौछावर कर दी, जिसके चलते सारा देश आजादी का आनंद ले रहा है।
इस मौके पर छात्राओं जमना, नेहा विर्दी, जसमीन कौर व जसमीन को स्कूल प्रिंसिपल व डा. जसवंत राय ने शहीदों के जीवन पर रोशनी डाली 2-2 किताबें भी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक शिक्षिका की मौत : स्कूल के स्टॉफ रूम का दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए

लुधियाना : पंजाब में यहां बद्दोवाल स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टॉफ रूम का बुधवार को दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई।...
article-image
पंजाब

पीएचसी पोसी में तीव्र दस्त निवारण जागरूकता पखवाड़ा शुरू

गढ़शंकर । डॉ. रघबीर सिंह के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में तीव्र दस्त निवारण जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया गया है। भारत में हर साल डायरिया से कई बच्चों...
article-image
पंजाब

निमिषा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : निमिषा मेहता ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म पर...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी नियमों में बदलाव के खिलाफ एजी से सलाह करके सुप्रीम कोर्ट में केस दायर करें भगवंत मान: सांसद तिवारी

बतौर सांसद लोकसभा में जाहिर करूंगा अपना विरोध रोपड़ :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एजी के साथ सलाह करके केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!