सरकारी स्कूल गढ़ी मानसोवाल का वार्षिक समारोह आयोजित : समारोह में स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा प्रस्तुत कर  दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

by

गढ़शंकर : सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल गढ़ी मानसोवाल में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर समय बांध दिया । मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक समारोह का शुभारंभ गढ़ी मानसोवाल के सरपंच परमजीत सिंह व पंचों ने किया और ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी राज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मास्टर अश्वनी राणा ने मंच संचालक की भूमिका बखूबी निभाई। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविताओं, गीतों और नृत्यकला ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। । बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘पृथ्वी पर विषैले रसायनों के नुकसान’ ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पंजाबी लेखिका हरजिंदर कौर को पंजाबी भाषा के प्रति उनकी सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अध्यापिका आरती चंदेल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूली बच्चों की खेल, संस्कृति व शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा आए हुए गणमान्यों का धन्यवाद किया। अंत में ब्लॉक नोडल अधिकारी जसवीर सिंह ने लोगों को सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिले करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान लेक्चरर चूहड़ सिंह, मैडम मीना शर्मा, सतनाम सिंह, बलजीत बल्ली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेना अधिकारी मेजर सरोज बाला, प्रोफेसर महेंद्र सिंह, माता बिमला देवी के इलावा ब्लॉक समिति सदस्य सरोज रानी, पूर्व सरपंच नरिंदर कौर, विक्की पंच, पंच सुरजीत कौर, पंच हरविंदर कौर, राणा गगनजीत सिंह, प्रिंसिपल राज कुमार, प्रिंसिपल विजय भट्टी, लेक्चरर अमरीक दयाल, हेडमास्टर बलजीत सिंह, सेंटर अध्यक्ष  अनुराधा, सेंटर हेड सुखप्रीत कौर, मास्टर जसविंदर सिंह, मास्टर हरप्रीत सिंह, मास्टर नितिन सुमन, मास्टर कल्याण सिंह, परमजीत कौर, मा. सुरिंदर महिंदवानी, रघबीर सिंह,  राज रानी, मास्टर जसप्रीत सिंह, मास्टर जसबीर सिंह, सुनीता, नरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर,  मनीषा, मीनू, जसविंदर कौर, माया देवी, सुमन रानी, ममता रानी, रेखा रानी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, गांव के लोग, बच्चों के अभिभावक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनिया चुनी गई बैस्ट एथलीट : गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावले संपन

गढ़शंकर । वेदांत आचार्य चेतना नंद जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंद्र चंद गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावलों का आयोजन किया गया। उकत...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
पंजाब

10 करोड़ रुपए की 2.10 किलो हेरोईन के साथ गिरफ्तार : आरोपी पर डकैती व लूटपाट सहित कुल 15 के करीब के दर्ज

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राईम सेल की टीम ने 2.10 किलो हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। चंडीगढ़ में राम दरबार कॉलोनी के टर्न के पास उसे गिरफ्तार किया गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!