सरकारी स्कूल टाहलीवाल के विद्यार्थियों ने हिम गौरव आई टी आई का किया दौरा

by

ऊना । सोमवार को राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला टाहलीवाल के लड़के व लड़कियों ने सन्तोषगढ़ स्थित भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत हिम गौरव आई टी आई का अपने अध्यापकों सहित वर्कशॉपों का दौरा किया तथा हिम गौरव में आई टी आई में प्रशिक्षण ले रहे वच्चों से रूवरू हुए । इस दौरान उन्होने फिटर, वैल्डर , पलम्वर , इलैक्टोनिक्स मकैनिक, इलैक्टीशियन व डीजल मकैनिक में स्थापति आधुनिक मशीनों व उपकरणों के रखरखाव व संचलन की पुरी जानकारी हासिल की और नई नई मशीनरी व उपकरणों को देखकर सभी वच्चे यहा हाथप्रद हुए वहीं उन्हे चलाने के लिए उनमें जिज्ञासा उत्पन्न हुई । इस दौरान उन्हे आई टी आई में आधुनिक नई जनरेशन के कम्पयूटरों पर दो घण्टे का यहां प्रशिक्षण दिया गया वहीं विजली उत्पादन की प्रक्रिया से भी रूबरू करवाया गया। हिम गौरव के प्रबन्धक रणवीर सिंह ने महमान छात्रों को यहां आई टी आई के नियमों की जानकारी दी वहीं कुशल कारीगर वनकर फैक्टरियों में कार्य करने के तरीकों से भी रूबरू करवाते हुए संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस मौके पर राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला टाहलीवाल की अध्यापिका पूजा व रितिका यहां उपस्थित थी वहीं हिम गौरव के अनुदेशक मुकेश कुमार , सतीश कुमार, तरूण, अक्षय, विकास, प्रभजोत व मैडम ममता तथा मैडम दीपिका ने सभी वच्चों को अपने-अपने ट्रेड के बारे में विस्तष्त जानकारी दी। इस मौके पर हिम गौरव के निदेशक सतीश जोशी ने महमान छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हे तकनीकी शिक्षा व भविष्य में आई टी आई कोर्स के लाभ व अपने पैरों पर खड़े होने की प्ररेणा देते हुए कुशल कारीगर वनने की सलाह दी।

फ़ोटो । राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला टाहलीवाल के लड़के व लड़कियां हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में आधुनिक वर्कशापों में लगी मशीनरी की जानकारी लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण : DC मुकेश रेपसवाल

  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर,  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने कहा  कि वरिष्ठ नागरिकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएलसी और चुनावी पाठशालाओं में आयोजित हों जागरुकता गतिविधियां – एसडीएम

सरकाघाट 18 नवम्बर : उपमण्डल सरकाघाट में मंगलवार को ईएलसी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 35- सरकाघाट से आए सभी ईएलसी नोडल अधिकारियों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!