सरकारी स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

by

गढ़शंकर : 1 अप्रैल: शिक्षा ब्लाक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार जी ने शिरकत की। स्कूल प्रभारी नितिन सुमन ने समारोह में उपस्थित व्यक्ति प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी सेक्शन के शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक परिणाम की घोषणा की। स्कूल के सभी बच्चों ने ए+ ग्रेड प्राप्त किया। खेलकूद, शैक्षणिक और सह पाठयक्रम प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक नोडल अधिकारी नरेश कुमार ने विद्यालय के अच्छे परिणाम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों एवं बच्चों के अभिभावकों को सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाजसेवी संजय कुमार पिपलीवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय के प्रदर्शन से खुश होकर माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विद्यालय की बेहतरी के लिए 5 लाख 25 हजार रुपये की ग्रांट जारी की है। अंत में विद्यालय प्रभारी श्री नितिन सुमन ने समारोह में पधारे मुख्य अतिथियों, पंचायत सदस्यों, बच्चों के अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत सदस्य सोहन लाल, जोगिंदर कसाना, अजीत राम, प्रदीप कुमार व संजू कसाना, राकेश कुमार, अमनदीप, संजीव कुमार, स्कूल टीचर रमनदीप कौर, एसएमसी कमेटी सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर को श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां में लगेगा

गढ़शंकर।  शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी, बीनेवाल द्वारा ब्लड डोनर कौंसिल,नवांशहर के तकनीकी सहयोग से रविवार, 16 नवंबर दिन रविवार को शहीदी...
article-image
पंजाब

सात सौ से ज्यादा शहीद हुए किसानों की कुवार्नी और सडक़ों पर दिन रात ठंड,गर्मी व बरसात में बैठे रहने से किसान आंदोलन की जीत : हरपुरा

गढ़शंकर: तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुारा वापिस लिए जाने की घोषणा लगातार एक वर्ष से चल रहे किसान अंदोलन की जीत है और इसके लिए किसान सयुंक्त र्मोचे, किसान अंदोलन में...
article-image
पंजाब

इंट की भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साईकिल स्वार की मौत

माहिलपुर :   माहिलपुर  फगवाड़ा रोड पर शहर के  बीच एक इंट की भरी तेज रफतार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक साईकिल स्वार की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक माहिलपुर निवासी विक्की...
article-image
पंजाब

अबैध माइनिंग बंद : पंजाब में लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ कहा हरजोत बैंस ने

चंड़ीगढ़ : राज्य के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया है कि पंजाब मे लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ है। इस बार सिर्फ मई महीने में ही 1 लाख मीट्रिक टन से...
Translate »
error: Content is protected !!