सरकारी स्कूल बीनेवाल में तीस अध्यापकों में से मात्र बारह अध्यापक तैनात: मुकेश

by

गढ़शंकर: पंजाब में काग्रेस की सरकार ने 2017 में सत्ता पर काबिज होते ही सबसे पहले प्रदेश के 800 स्कूल बंद कर दिए और उसके बाद अध्यापकों के रिक्त पदों की और ध्यान ना देकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह शब्द मुकेश राणा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि इसकी उदाहरण सरकारी सीनियर सैकंडरी सकूल बीनेवाल है। जिसमें तीस अध्यापकों के पद है लेकिन सिर्फ बारह अध्यापक तैनात है और अठारह पद रिक्त पड़े है। दस मास्टर केडर के अध्यापकों की कमी है तो गणित के तीन अध्यापक के पद है और तीनों रिक्त पड़े है। लैकचरार के पद नौ है लेकिन तीन ही लैकचरार है। अहम विषयों राजनीतिक विज्ञान, अर्थ शासत्र, गणित, पंजाबी व अंग्रेजी के लैकचरार भी नही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों की और तुरंत ध्यान देते हुए बड़े स्त्तर पर अध्यापकों व लैकचरारों की भर्ती करनी चाहिए और बीनेवाल स्कूल में शीध्रता अध्यापकों व लैकचरारों को तैनात करना चाहिए ताकि बिधार्थियों के भविष्य को वचाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अक्तूबर: शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल डघाम में अध्यापक-अभिभावक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, खेलों में...
article-image
पंजाब

शिक्षकों ने फूंकी पंजाब सरकार के ‘धमकी भरे’ पत्रों की प्रतियां…बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

30 अगस्त की राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा अगले आंदोलन का फैसला गढ़शंकर। पंजाब सरकार और कर्मचारियों-पेंशनरों के बीच बढ़ते विवाद के तहत गढ़शंकर सहित होशियारपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में शिक्षकों और स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती में 50 से अधिक उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर मिले: कनवर अरोड़ा

नवांशहरः कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि दुबई की कंपनी काबी मोबिलिटी टैक्सी ड्राइवरों की भर्ती के लिए 2 जुलाई को अरोड़ा टावर, बंगा रोड, नवांशहर स्थित कार्यालय पहुंची थी।...
Translate »
error: Content is protected !!