सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

by
माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के वर्षभर इस्तेमाल करने के लिए स्टेशनरी व पेन का प्रबंध किया गया है ताकि वह अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख सके। इस अवसर पर सरपंच रशपाल सिंह एसएमसी के चैयरपर्सन मनजीत कौर व संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें मुख्य अध्यापक पर गर्व है कि वह विद्यार्थियों की हित में सोचते हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा करते हैं। सांईंस टीचर पवन कुमार ने मंच संचालन करते हुए स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। मैडम गुरप्रीत कौर व सतवीर कौर ने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सन्मान हासिल किए हैं। इस दौरान रवींद्र बंगड, मैडम राजरानी, मनजिंदर सिंह, तरसेम कौर व इकबाल बानो सहित स्टाफ सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फ़ोटो :  सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट करते हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों...
article-image
पंजाब

23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी :

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर संभव कोशिश कर रही है। शनिवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि 31...
article-image
पंजाब

जिले की तीन लड़कियों को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जिला रोजगार ब्यूरो की मोबाइल एप ने दिलाया रोजगार: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा तीनों का बतौर स्टाफ नर्स 2.50 से 3 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर हुआ चयन कहा, जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से नौजवानों की योज्यतानुसार करवाई जा रही है...
article-image
पंजाब

ASI की पत्नी से 50,000 रिश्वत लेने के आरोप में विजिलैंस ब्यूरो ने उपभोक्ता अदालत का रीडर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान के दौरान, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, तरनतारन के अध्यक्ष के रीडर पद पर तैनात वरिंदर गोयल को 50,000 रुपये की रिश्वत...
Translate »
error: Content is protected !!