सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

by
गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के व्यवसायी तथा समाजसेवी सुधीर चड्ढा तथा उनकी धर्मपत्नी  कोमल चड्ढा ने शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते छात्रों को नशों से बचने, खेलों में भाग लेने तथा पढ़ाई में मेहनत कर अपना और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह दौरान बच्चों ने शानदार संस्कृत कार्यक्रम पेश कर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इस शानदार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधीर चड्ढा ने खूब प्रशंसा करते मुख्य अध्यापक लाल सिंह तथा समूह स्टाफ को बधाई दी। समारोह दौरान श्री सुधीर चड्ढा, श्रीमती कोमल चड्ढा, मुख्याध्यापक लाल सिंह, मोहन लाल खुलमी, संदीप बंगा खुलमी, संजीव कुमार संजू खुलमी, कुशल राणा नानग्रां, गौरव चंडीगढ़, सोनिया चंडीगढ़, ठेकेदार नरेंद्र सिंह कितना, परमिंदर बंसल कितना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, समूह स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावक और समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
article-image
पंजाब

केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों का सर्वसम्मति से चुनाव : पवन हरचंदपुरी अध्यक्ष तथा प्रोफैसर संधू वरियाणवी महासचिव चुने

गढ़शंकर : 27 सितम्बर केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों द्वारा पंजाबी भवन लुधियाना में हुए डा. तेजवंत मान की अध्यक्षता में सभा का इजलास हुआ। इस मौके पर सर्वश्री संधू वरियाणवी, भूपेन्द्र जगराओं, जोगेन्द्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार को एक करोड़ रुपये की रोलेक्स घड़ी तोहफ़े में दी : समय पर किया था काम पूरा

नई दिल्ली : समय पर काम पूरा करने वाले ठेकेदार को मालिक ने करोड़ों का तोहफ़ा दिया। पंजाब के एक बिज़नेसमैन ने अपनी नौ एकड़ ज़मीन पर बने विशाल बंगले का निर्माण समय पर...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Flags Fatmers’ concerns in Parliament, Urges center not to overlook immense contribution of peasantry in nation’s development Hoshiarpur/ March 21/Daljeet Ajnoha : Raising farmers’ concerns in the House on Friday, Member Parliament Dr. Raj...
Translate »
error: Content is protected !!