सरपंच को सता रहा हादसे का डर, रेल आने पर खुद फाटक खोलते और बंद करते : गांव बसियाला से गुजरने वाली रेल लाइन पर रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह हरी झंडी लेकर रेल को निकलने करते है इशारा

by

गढ़शंकर। गांव बसियाला में रेलवे फाटक पर सरपंच गुरदेव सिंह खुद मोर्चा संभालते हुए रोजाना रेल के आने पर फाटक खोलते और बंद करते है। गांव वासियों द्वारा बिभिन्न पार्टियों के नेताओं व अधिकारीयों को ज्ञापन सौपें।  लेकिन रेलवे विभाग ने कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया। लिहाजा गांव वासियों को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ रहा है।
राहों से जैजों दोआबा को जाने के लिए गांव बसियाला से रेलवे लाइन निकलती है। वहां पर पहले रेल लाइन से निकलता रास्ता रेलवे ने बंद कर दिया था। फिर गांव वासियों ने काफी संघर्ष किया तो रास्ता खोल दिया लेकिन फाटक नहीं लगाया।  जिसके बाद गांव वासियों ने पैसे इकठे कर यह फाटक फाटक तो लगा दिया। लेकिन गांव की पंचायत व लोगों द्वारा बार बार बिभिन्न राजनितिक पार्टियों के नेताओं ने बिभिन्न अधिकारीयों को फाटक पर रेलवे द्वारा कर्मचारी तैनात करवाने की मांग की।  लेकिन अभी तक रेलवे ने अभी तक कर्मचारी तैनात नहीं किया है। जिसके चलते गांव बसियाला व रसूलपुर के लोगों को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ता है और रेलवे फाटक पर कर्मचारी तैनात न होने से रेल के आने पर हादसे का खतरा बना रहता है। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना गत दिनों केंद्र के राज्य रेलवे मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिलकर बसियाला रेलवे फाटक पर कर्मचारी तैनात करने की मांग की थी। जिस पर केन्द्री राज्य मातृ रवनीत बिट्टू ने शीध्र टीम भेज कर मुआयना कर कर्मचारी तैनात क्र दिया जाएगा।

गांव के सरपंच गुरदेव सिंह किसी अनहोनी के डर से आपने कामकाज छोड़ कर रोजाना रेल के गुजरने दौरान फाटक बंद करता और खोलता है और हाथ में रेलवे कर्मचारी की तरह हाथ में हरी झंडी पकड़े रेल को निकलने का इशारा करता है।
सरपंच गुरदेव सिंह : मुझे डर रहता है के रेल लाइन पर रेल आने पर कोई हादसा जाए। जिसके चलते मैं दूकान का काम छोड़ कर रेल के यहां से गुजरने के दौरान चार घंटे फाटक खोलने और बंद करने में गुजरते है। हमने बहुत बार बिभिन्न नेताओं व अधिकारीयों को मांग पत्र देकर रेलवे से कर्मचारी तैनात करवाने के मांग कर चुके है। हमें एक रास्ता यहां से रेलवे ने दिया है जो नवांशहर के गांव मुबारिकपुर में निकलता है। जबकि हमारे गांव बसियाला व रसूलपुर गढ़शंकर में पड़ते है। इसके इलावा यह रास्ता दोपहर और शाम के समय महिलाओं के अकेले आने जाने के लिए तो खतरनाक है। गन्ने की ट्रॉलियां भी इस रास्ते से नहीं निकल सकती। गांव वासियों के फाटक पर पहले एक व्यक्ति दस हजार सैलरी पर रखा था। वह भी काम छोड़ गया। उसके बाद से मैं खुद ही फाटक खोलने बंद करने का काम करता हूँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब

हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समूह गढ़शंकर वासियों की सेवा के लिए दिन रात रहूंगा हाज़िर – अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : विधानसभा हल्का गढ़शंकर के समूह वोटरो का वोट डालने के लिए धन्यवाद करते हुए कांग्रेस के हल्का गढ़शंकर के इंचार्ज व युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत सिंह लाली ने सभी समाजिक,...
article-image
पंजाब

किसानों को आने वाले संघर्षों के प्रति किरती किसान यूनियन ने किया जागरूक

गढ़शंकर। किरती किसान यूनियन के चब्बेवाल, जिला होशियारपुर क्षेत्र का प्रतिनिधि अधिवेशन गांव खनूर में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन द्वारा पिछले समय में की गई गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का किया शुभारंभ : शिक्षा प्रणाली को अद्यतन व बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है समग्र शिक्षा अभियान

शिमला 20 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा 19 से 24 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!