सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन दाखिल

by

चंडीगढ़  :  पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं. इसी तरह पंच बनने के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन दाखिल किए गए हैं. 15 अक्टूबर को 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे. पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन मिले हैं.’ नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है.

पंजाब में पंचायत चुनाव में ठांय ठांय गोलियां चल रही हैं. छिटपुट विवाद तो कई जगह देखने और सुनने को मिले लेकिन जलालाबाद में पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यहां सरपंची चुनाव को लेकर फायरिंग हो गई. जिसके चलते एक व्यक्ति घायल हो गया. व्यक्ति को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को लुधियाना रेफर कर दिया.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बादल से तीन घंटे पूछताछ : कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच कमेटी ने

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर:कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एडीजीपी एल.के. यादव पर आधारित विशेष जांच कमेटी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लगभग तीन घंटे पूछताछ की...
article-image
पंजाब

पी.एम विश्वकर्मा स्कीम योजना के अंतर्गत जिले के शिल्पकारों व कारीगरों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने पी.एम विश्वकर्मा योजना के प्रचार संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ की बैठक होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पी.एम विश्वकर्मा योजना संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की।...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी स्कूल घंटा घर व नई आबादी स्कूल में हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

कहा, पंजाब सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को करेगी मजबूत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!