सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में भी नि:शुल्क करवा सकते हैं कोविड का इलाज: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहित फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित
पंजाब सरकार की ओर से 31 मार्च तक लगाए गए नाइट कफ्र्यू व अन्य पाबंदियों को 10 अप्रैल तक बढ़ाने के दिए निर्देश
होशियारपुर का वार्ड नंबर 33 का मोहल्ला प्रेमगढ़ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
होशियारपुर I डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि आयुष्मान भारत सरबरत सेहत बीमा योजना के लाभार्थी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना कोविड का इलाज नि:शुल्क करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों का आयुष्मान भारत का कार्ड बना हैं, उन्हें इन सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए खर्चे की चिंता की जरुरत नहीं है, उनका व उनका परिवार का सरकारी व सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। वे आज अपने साप्ताहिक फेसबुक सैशन के दौरान जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से 31 मार्च कर लगाए गए नाइट कफ्र्यू के अलावा अन्य पाबंदियों को 10 अप्रैल तक बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नाइट कफ्र्यू पहले की तरह रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा व साामजिक एकत्रीकरण को लेकर व अन्य जो निर्देश पहले दिए गए थे वे निर्देश 10 अप्रैल तक इसी तरह लागू रहेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कोविड की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को जिले में 161 पाजीटिव मामले सामने आएं है जबकि 9 मौते हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों के मुकाबले जिले में टैस्टिंग के अनुसार पाजीटिव मामलों में कुछ कमी आई है, जो कि एक अच्छी बात हैं। जिले में हो रही मौतों पर उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की एक्सपर्ट टीम ने भी विश्लेषण किया है कि कोविड के कारण होने वाली अधिकतर मौतों का कारण मरीजों के अस्पताल पहुंचने में हुई देरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आएं है, जिसमें मरीज घरेलू एकांतवास में है और उसकी आक्सीजन कम होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों को कहा जाता है लेकिन वे किसी कारणवश अस्पताल में दाखिल नहीं करवाते। इस लिए जब भी कोरोना पाजीटिव मरीज की आक्सीजन में कमी आती है उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में बैडों की गिनती के साथ-साथ मरीजों के इलाज के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि कोविड मरीज को इलाज के लिए जालंधर या आसपास के जिलो में न जाना पड़े और उसे जिले में ही इलाज संबंधी तमाम सुविधाएं मुहैया हो सकें। इसके लिए हमने प्राइवेट अस्पतालों के साथ भी टाइअप किया है।
अपनीत रियात ने बताया कि होशियारपुर के वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीनेशन ड्राइव बहुत सुचारु रुप से चलाई जा रही है और रोजाना करीब 8 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस स्टैंड, भीड़ भाड़ वाले स्थानों में भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर कोविड की जंग को जीतना है। इसके लिए जरुरी है कि हम सभी सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पूरा पालन करें। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखना व समय-समय पर साबुन व सैनेटाइजर से हाथ धोना यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि कोविड व वैक्सीनेशन को लेकर सही जानकारी ही आगे फैलाएं और अफवाहों से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोगा में थार से आए बदमाशों ने किराना दुकान पर किया फायरिंग : गल्ला लेकर हो गए फरार

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के थाना सिटी वन क्षेत्र के अंतर्गत गांधी रोड पर गोशाला के पास थार में आए बदमाशों में से एक ने किराना की दुकान में घुसकर दुकानदार पर फायरिंग...
article-image
पंजाब

बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख...
article-image
पंजाब

NCC Cadet from Khalsa College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 : An outstanding cadet sergeant from the NCC unit of Sri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, has been selected for the Indian Army’s elite Para Regiment.The college’s administrative committee and Principal...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हादसे के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार : उफनती खड़ में पीड़ितों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले युवाओं को सरकार को सम्मानित करना चाहिए – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 12 अगस्त : कल हुए जेजो हादसे का जायजा लेने पहुंची भाजपा नेता निमिषा मेहता ने इस भयानक सड़क हादसे के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। निमिषा मेहता ने इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!