सराज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे 144 करोड़ रुपएः मुकेश अग्निहोत्री

by
उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
रोहित भदसाली।  मंडी, 15 सितंबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लम्बाथाच एवं रोड के लिए 4.41 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना हलीन व बलैण्ढा का शिलान्यास किया। उन्होंने ज्वाल खड्ड व बगस्याड नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी शिलान्यास किया, जिस पर लगभग 3.24 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हलीन व बलैंढा योजनाएं डेढ़ वर्ष में जबकि बाढ़ नियंत्रण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के थुनाग मंडल के माध्यम से वर्तमान में लगभग 144 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। क्षेत्र में 57 करोड़ 59 लाख रुपए की 16 पेयजल योजनाएं तथा लगभग 59 करोड़ 33 लाख रुपए की 10 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त नाबार्ड तथा एसडीएमएफ के तहत बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 15.11 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंजैहली एवं थुनाग में मल निकासी योजनाओं पर लगभग 12.30 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसे अतिरिक्त थुनाग मंडल के तहत करसोग क्षेत्र में भी दो पेयजल योजनाओं पर 11.18 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल लगाए गए हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वे नेता प्रतिपक्ष के गृह क्षेत्र में आए हैं और यहां भी विकास कार्यों की गति कम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वे नेता प्रतिपक्ष रहे और उस समय भाजपा सरकार को सत्ताच्युत करने का संकल्प लिया और इसे पूरा भी किया। यही हमारे लोकतंत्र की खूबी है। लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा 240 तक सिमट गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों एवं विचारधारा तक ही सीमित रहना चाहिए, इसी सोच के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले सभी लोगों में आपसी भाईचारा व सद्भावना बनी रहनी चाहिए। हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने सहकारी विभाग का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने का निर्णय लिया है। इससे सहकारिता क्षेत्र में होने वाली धांधलियों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहकारिता आंदोलन का जनक रहा है और यहां बैंकिंग, बुनकर, दुग्ध उत्पादन, परिवहन, शिक्षा तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहकारी समितियां उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सहकारिता गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर मिल्क फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव चेतराम ठाकुर ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इन विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से भी उन्हें अवगत करवाया। कांग्रेस बुद्धिजीवी सेल के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी महेश्वर चौहान, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी व हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक धर्मेंद्र धामी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रभारी सराज विधानसभा क्षेत्र रमेश चौहान, प्रदेश महासचिव महेंद्र ठाकुर, अंतरिम अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस सराज के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, सराज युकां के अध्यक्ष गोपाल सहगल, लीलाधर चौहान सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह, जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता धर्मेंद्र गिल, मुख्य अभियंता मध्य जोन उपेंद्र वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, एसडीएम थुनाग अमित कलथैक, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता संदीप सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बम धमकी से हड़कंप….डीसी कार्यालय हमीरपुर खाली व पुलिस-बम निरोधक दस्ते जुटे – अभी तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

एएम नाथ। हमीरपुर :  डीसी कार्यालय हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर ला दिया है। शुक्र वार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमकर बहस : मांग पत्र सौंपने पहुंचे बीत कमेटी के सदस्यों और डिप्टी स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई

19 जनवरी को गुरुवार को झुंगिया में एक वजे फूंका जाएगा डिप्टी स्पीकर का पुतला बीत भलाई कमेटी की अगुवाई में लोगो ने लगाया पांच घंटे ट्रैफिक जाम गढ़शंकर – बीत भलाई कमेटी द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में...
article-image
पंजाब , समाचार

गांव हियातपुर के पंचायत के रास्ते से चोरी पेड़ काटने के मामले पर डीसी और एसएसपी संज्ञान लेकर करवाए एफआईआर दर्ज : निमिषा मेहता

शीध्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो चुनाव कमिशन को चौकी इंचार्ज, डीएफओ और बीडीपीओ की शिकायत कर जाएगी गढ़शंकर : गढ़शंकर में पुलिस, पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभुगत से पेड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!