सरिये के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मकान बनाने वालों की चिंता : एक सप्ताह में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े भाव

by

 कुछ जगह 700 से 800 रुपये तक की तेजी, निर्माण लागत बढ़ने से सीमित बजट वाले परिवार परेशान

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर/सोलन। भवन निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में सरिये के दामों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में सरिया करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है। इससे भवन निर्माण की कुल लागत बढ़ने लगी है और सीमित बजट में घर बनाने वाले परिवारों के सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला सरिया अब बढ़कर लगभग 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। बिलासपुर जिले के सीमेंट-सरिया विक्रेता पवन बरूर के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से सरिये के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अलग-अलग कंपनियों के सरिये के भाव में अंतर है और बाजार में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

विक्रेता के मुताबिक, कुछ उत्पादों में करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सोलन जिले में सरिये के दामों में 800 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि होने की जानकारी सामने आ रही है। अचानक बढ़ी कीमतों का सीधा असर भवन निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।

सरिया और सीमेंट भवन निर्माण की प्रमुख सामग्रियों में शामिल हैं। ऐसे में इनके दाम बढ़ने से मकान बनाने की कुल लागत में भी इजाफा होना तय है। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिन्होंने पहले से निर्धारित बजट के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। निर्माण के बीच सामग्री महंगी होने से अब उन्हें अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों के चलते लोगों का कहना है कि यदि कीमतों में इसी तरह तेजी जारी रही तो मध्यम वर्ग के लिए अपने मकान का निर्माण पूरा करना और मुश्किल हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुराड़ा, हरदासपुर और जुलाहखड़ी वार्ड में कचरा प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित : चंबा को स्वच्छ रखने में लोगों का योगदान आवश्यक- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ : चंबा, 21 दिसंबर : ज़िला प्रशासन चंबा ने विशेष मुहिम शुरू करके नगर परिषद चंबा के क्षेत्र में कूड़ा-कचरे के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की है। उपायुक्त अपूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में 546 पेयजल व 174 सिंचाई योजनाओं को किया पूर्ण- अधिकारियों को दिए पानी का तर्कसंगत प्रबंधन करने के निर्देश ,उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक रोहित जसवाल। धर्मशाला, 21 दिसंबर। प्रदेश में लम्बे समय से उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण जलस्रोतों में कमी आ रही है। सूखे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या को सुलझाना हमारा कर्तव्य भी है और प्राथमिकता भी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करण औजला और हनी सिंह ने गानों में अभद्रता के लिए माफी मांगी : महिला आयोग ने भेजा था नोटिस

चंडीगढ़ : मशहूर सिंह करण औजला और यो यो हनी सिंह ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल से फोन पर माफी मांगी है. महिला आयोग ने दोनों ही गायको को...
Translate »
error: Content is protected !!