बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

by

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की
गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के साथ लगती पहाडिय़ों को वीस फुट से पच्चीस फुट तक जेसीवी व पोकलाईन मशीनों के साथ बलाचौर में लगे एक क्रशर संचालकों दुारा खोद कर टिप्परों में पत्थर और मिट्टी उठा ली। जब कल रात गांव की पंचायत व अन्य लो पहुंचे तो जेसीवी व टिप्परों सहित माईनिंग माफिया के लोग फरार हो गए।
गांव बारापुर की सरपंच संतोष कुमारी व पूर्व सरपंच सुरिंद्र पाल ने बताया कि कल रात बारापुर गांव की जंगल पंचायत की शामलात जमीन में पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग करने की अवाजें आने पर हमने गांव वासियों के साथ वहां पर पहुंचे तो वहां पर जेसीवी मशीनें, पोक लाईन मशीने व व करीव आधा दर्जन टिप्पर लगे हुए थे। जिसके बाद लोगो के वहां पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी मशीनें, पोक लाईन मशीनों व टिप्परों सहित भाग गए। सुवह दोबारा जव मौके पर जाकरं देखा तो पता चला कि करीव दो एकड़ जमीन में वीस से पच्चीस फुट तक माईनिंग कर पत्थर और मिट्टी उठाकर चोरी ले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग व माईनिंग एंड जियोलोजी विभाग के अािकारियों को सूचित कर दिया। जिसके बाद मौके पर दोनों विभागों ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने उकत माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन विभाग के एकट तहत मामला दर्ज करने के ईलावा पुलिस से चोरी का मामला दर्ज करने की भी मांग की है।
वन विभाग के ब्लाक अफसर किरन कुमार : पंचायत के साथ मौके पर जाकर देखा तो साफ हो गया कि अवैध माईनिंग हुई है। पंचायत कह रही कि जमीन बारापुर की है। फिर भी उसकी निशानदेही करवा कर क्र्र शर संचालकों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
माईनिंग व जियोलोजी विभाग के एसडीओ हरजिंदर सिंह : सरपंच की शिकायत मिली है और जो भी बनती कारवाई की जाएगी। पंचायत ने किसी का नाम तो बताया नहीं। हम जांव करवा कर किसने अवैध माईनिंग की है। फिर जांच में आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेरोजगार युवतियों को ब्यूटी पार्लर का मिला प्रशिक्षण : कटिंग टेलरिंग तथा मधु मक्खी पालन की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

धर्मशाला, 30 दिसंबर। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुपिंदर बब्बल: संघर्ष से सितारे तक का सफ़र — पंजाबी और बॉलीवुड सिनेमा में गूंजती एक आवाज़”

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत का चमकता नाम भुपिंदर बब्बल आज केएमएस कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, दसूहा पहुँचे। यहाँ उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक विशेष बातचीत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
Translate »
error: Content is protected !!