सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के साथ लगती सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विजय कुमार (35) पुत्र कमल कुमार निवासी गांव खल्ली डाकघर सरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विजय कुमार डीजे का काम करता था। मंगलवार को काम खत्म करने के बाद घर वापस लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जब बन्नू फाट के पास पहुंचा तो वहां भूस्खलन होने से रास्ता चलने योग्य नहीं बचा था। इस दौरान उसने फोन पर परिजनों को इसकी सूचना भी दी।
इसके बाद वह जब रास्ता पार करने लगा तब अचानक भूस्खलन हो गया और वह उसकी चपेट में आकर खाई में गिर गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दोबारा उसके नंबर पर कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों को चिंता सताने लगी और वह उसे ढूंढने बन्नू फाट पहुंच गए। काफी देर तलाश के बाद परिजनों को गहरी खाई में मोबाइल की रोशनी दिखाई दी, लेकिन वहां पहुंचना काफी मुश्किल था। उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान विजय कुमार को खाई में अचेत अवस्था में पाया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला। बुधवार को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उधर, सरोल पंचायत उपप्रधान धीरज नरयाल ने बताया कि भूस्खलन की जद में आने से युवक की दुखद मौत हुई है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन की तरफ से हरिपुर के पटवारी ने 25000 रुपए फौरी राहत राशि प्रदान की है। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर और बचत उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं : जय राम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स का वादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से किया था जो कल से पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी का किया निरीक्षण

स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत हटली के अंतर्गत प्रीतमनगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र का स्थलीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुबंध शिक्षकों को स्थायी अध्यापकों की तरह दें वित्तीय लाभ : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किया आदेश पारित

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टीजीटी, पीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों की अनुबंध आधार पर की गई भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने इन शिक्षकों को उनके प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कण्डाघाट में एग्री फेस्ट आयोजित : कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए तकनीक को खेत तक पहुंचाना आवश्यक – डॉ. शांडिल

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आधुनिक युग में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए तकनीक को...
Translate »
error: Content is protected !!