सर्वसम्मति से चुनिए पंचयात , मिलेंगे 5 लाख और स्टेडियम, स्कूल और अस्पताल की भी मिलेगी सुविधाएं : पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल और पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल समेत 4 प्रस्तावों को मंजूरी

by

चडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे और आखिरी दिन की कार्यवाही खत्म हो गई हैं। इस दौरान कई बिलों को पास किया गया। पंजाब विधानसभा सदन में ‘पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज बिल-2024’ पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस दौरान सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली बार से इस साल जीएसटी में बहुत ज्यादा बढोतरी हुई है। इन बिलों में पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल और पंजाब पंचायती राज संशोधन बिल समेत 4 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

फायर ब्रिगेड में महिलाओं को नौकरी :  सीएम मान ने कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग के नियमों को आसान बना रहे हैं और शारीरिक परीक्षण भी लड़कियों के हिसाब से कराए जा रहे हैं। पंजाब पहला राज्य होगा, जिसने अपनी बेटियों और बहनों को फायर ब्रिगेड में नौकरी दी है। इस पर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। महिलाओं की भर्ती के लिए रुल्स बदल रहे हैं। 60 की जगह 40 किलो वजन उठाने का टेस्ट होगा। देश के किसी भी राज्य में फायर बिर्गेड में महिलाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी और इमरजेंसी को लेकर बहुत पुराने नियमों का पालन किया जा रहा है और गाड़ियां भी वैसी ही हैं, जो मौके पर नहीं पहुंच पातीं और अगर पहुंच भी जाएं तो आग नहीं बुझातीं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमने फायर ब्रिगेड विभाग को नई तकनीक वाली गाड़ियां दी हैं। इसके अलावा छोटे शहरों के लिए छोटे वाहन मुहैया कराए गए हैं।

सर्वसम्मति से पंचयात चुनने पर मिलेगा लाखों का ईनाम :   इस दौरान सीएम मान कहा कि पंचायती चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी राजनीतिक पार्टी चिन्ह पर नहीं होगें। सरपंच गांवों का होगा, किसी पार्टी का नहीं। कार्पोरेशन और जिला परिषद का चुनाव भी जल्द होगा। पंचायच राज संशोधन बिल आज विधानसभा में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा जो गांव सर्वसम्मति से पंचयात चुनेंगे, उसे 5 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। इसके साथ ही उस गांव में स्टेडियम, स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसका कारण यह है कि चुनाव के दौरान गांव में झगड़े नहीं होते। अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी से जुड़ा है और उसके बारे में लोगों को बताना चाहता है तो उसके पोस्टर पर स्थानीय चुनाव चिह्न ही होगा, लेकिन वह पोस्टर पर पार्टी के बड़े नेताओं की तस्वीरें लगा सकता है। जो गांव पूरी पंचायत पूरी कर लेंगे उन्हें 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं, पंचायत अच्छी हो तो पूरा गांव आगे बढ़ता है।

खेती पॉलिसी  :   सीएम मान ने कहा कि अगर एक ही फसल को लगाने के 4-4 तरीके होते हैं और अगर दुनिया इतनी अपडेट हो गई है तो सरकारों को भी अपडेट होना पड़ेगा। लोग सरकारी बसों, अस्पतालों में जाना अच्छा नहीं समझते, लोग सिर्फ सरकारी नौकरी चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि नीति पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमला भी किया। उन्होंहने कहा कि स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत किए बिना ही कृषि कानून बनाएं थे। एक साल बाद 3 काले कानून वापस लेने पड़े।

बेअबदी पर बोले मुख्यमंत्री मान :   सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बेअदबी मामले में पंजाब सरकार गंभीर है। मजबूती के साथ पैरवी कर रहे हैं, मामले में कुथछ नए इनपुट मिलें हैं.. दोषियों को सजा दिलवा कर रहेंगे। अदालत में मामले को मजबूती से पेश करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
article-image
पंजाब

कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: डा. शेना अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग व घरेलू एकांतवास पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश सरकारी व प्राइवेच स्कूलों में लगेंगे कोविड मानिटर होशियारपुर : जिले...
article-image
पंजाब

पंजाब बना भारत का पहला डिजिटल हायर एजुकेशन हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान की पहल से खुलेंगी ऑनलाइन यूनिवर्सिटीज

 चंडीगढ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान की दूरदर्शी पहल के तहत, पंजाब सरकार ने डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटीज पॉलिसी, 2026 को मंजूरी दी है. यह पॉलिसी राज्य में उच्च शिक्षा तक आसान और सुलभ पहुंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!