सर्वे से करेगी कांग्रेस टिकट का फैसला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी

by

जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस
शिमला :
कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर टिकट बंटती रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। इसके लिए पार्टी राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सर्वे कराएगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरी हुआ तो दो से तीन बार भी सर्वे कराया जा सकता है ताकि पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन कर मैदान में उतार सके। पार्टी बेहतर उम्मीदवार का चयन करेगी और बिना पक्षपात के टिकट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट आवंटन के बाद कोई नाराजगी जाहिर न करें क्योंकि पार्टी को हर हाल में विधानसभा चुनाव जीतना है। हिमाचल में 68 विधानसभा हल्के हैं। यहां लंबे समय से राज्य में छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कहने पर टिकट आवंटन होता रहा है।
अमूमन यह होता रहा है कि पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर दूसरे नेता बगावत कर जाते हैं। इससे विरोधी पार्टी को लाभ मिलता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मानें तो सर्वे से बगावत की गुंजाइश खत्म हो जाएगी और पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या के आरोपी को मिला पुलिस रिमांड : पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

प्रवासी सोनू ने शराब के नशे में पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला था एएम नाथ। धर्मशाला :  नगरोटा सूरियां में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की जांच तेज हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात

एएम नाथ। चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान UK-हिमाचल प्रदेश के संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को UK प्रतिनिधिमंडल के साथ आगामी बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पद ,सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी

एएम नाथ। चम्बा 13  फरवरी :   सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया...
Translate »
error: Content is protected !!